जैन प्रीमियर लीग: रोमांचक मुकाबलों में रॉयल वेलकम चैलेंजर और किड्स चैंप वॉरियर्स की शानदार जीत

Friday, February 28, 2025 - 19:41
Updated: 2 years ago
0
जैन प्रीमियर लीग: रोमांचक मुकाबलों में रॉयल वेलकम चैलेंजर और किड्स चैंप वॉरियर्स की शानदार जीत

गुना (आरएनआई) सोशल ग्रुप वर्धमान द्वारा आयोजित जैन प्रीमियर लीग के तीसरे दिन दो मैच खेले गए जिसमें पहला मैच काउंटी क्रिकेट का टीम रॉयल वेलकम चैलेंजर एवं हैप्पी इंडियन्स के मध्य खेल गया जिसमें हैप्पी इंडियन्स ने पहले खेलते हुए टीम रॉयल वेलकम चैलेंजर को 8 ओवर में 136 रन का जीतने के लिए स्कोर दिया जिसे रॉयल वेलकम चैलेंजर ने अंतिम ओवर में जीत लिया जिसमें मेन ऑफ दा मैच रितेश जैन शीतल को दिया गया  इसके बाद दूसरा मैच टीम राज रॉयल्स एवं किड्स चैंप वॉरियर्स के बीच खेला गया जिसमें राज रॉयल्स ने पहले बल्ले बाजी करते हुए किड्स चैंप वॉरियर्स को 10 ओवर में 85 रन का जीतने के लिए स्कोर दिया जिसे किड्स चैंप वॉरियर्स ने बड़े ही काटे की टक्कर वाले मैच में अंतिम ओवर में प्राप्त किया जिसमें मेन ऑफ दा मैच रहे सजल जैन बहुरानी एवं स्पेशल प्लेयर का अवॉर्ड रविन्द्र जैन कैंची बीडी को प्राप्त हुआ सर्व श्रेष्ठ केच का अवॉर्ड मुक्तेश जैन एवं सर्वाधिक बाउंड्री का अवॉर्ड साकेत सेठी को प्राप्त हुआ कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूनमचंद पाटनी ,राहुल झांझरी,राजेश जैन, सुदीप जैन, विशाल जैन,धर्मेंद्र बज, अमित जैन , अभिषेक पहाड़िया ,अर्पित जैन, विपुल जैन,गौरव जैन  द्वारा पुरस्कार दिए गए।

Follow  RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User