रोडवेज बस स्टैंड स्थापना हेतु एक करोड़ की धनराशि से निर्गत

Saturday, January 20, 2024 - 11:36
Updated: 3 years ago
0
रोडवेज बस स्टैंड स्थापना हेतु एक करोड़ की धनराशि से निर्गत
उच्च शिक्षा राज्य मंत्री रजनी तिवारी

शाहाबाद हरदोई। कयासों के लंबे दौर के बाद शाहाबाद नगर क्षेत्र में रोडवेज बस स्टैंड के निर्माण हेतु उच्च शिक्षा राज्य मंत्री रजनी तिवारी के प्रयास से एक करोड रुपए की धनराशि शासन से निर्गत कर दी गई है। जल्द ही रोडवेज बस स्टैंड के निर्माण का कार्य प्रारंभ हो जाएगा। यह जानकारी उत्तर प्रदेश सरकार के संयुक्त सचिव भूपेंद्र बहादुर सिंह ने परिवहन आयुक्त उत्तर प्रदेश लखनऊ को दी है। आपको बता दें शाहाबाद नगर क्षेत्र में आजादी के बाद से अब तक रोडवेज बस स्टैंड की स्थापना नहीं हो सकी। रोडवेज बसें हाईवे पर ही आड़ी तिरछी खड़ी हो जाती हैं जिससे जाम की स्थिति उत्पन्न हो जाती है और आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं। इस संबंध में शाहाबाद विधानसभा क्षेत्र की विधायक और प्रदेश सरकार की उच्च शिक्षा राज्य मंत्री रजनी तिवारी से क्षेत्रीय लोगों ने रोडवेज बस स्टैंड बनवाने का आग्रह किया था। विकास के प्रति पूरी तरह से समर्पित रजनी तिवारी ने क्षेत्रीय जनता की मांग पर शासन को रोडवेज बस स्टैंड का प्रस्ताव भेजा था और नगर पालिका परिषद द्वारा हरदोई रोड पर जनता धर्म कांटे के निकट जमीन देने का प्रस्ताव सर्वसम्मत से पास किया गया था। इस रोडवेज बस स्टैंड की लागत में 2 करोड़ 74 लाख 8 हजार रुपए का प्रोजेक्ट तैयार किया गया था। शासन ने प्रथम किस्त के रूप में एक करोड़ रुपए की राशि अव मुक्त करने की स्वीकृत प्रदान कर दी है। इस राशि के अवमुक्त होने के बाद जल्द ही रोडवेज बस स्टैंड की निर्माण का कार्य प्रारंभ हो जाएगा। आपको बता दें शाहाबाद विधानसभा क्षेत्र की विधायक श्रीमती रजनी तिवारी द्वारा क्षेत्रीय लोगों को मिनी स्टेडियम, ओवर ब्रिज, ऑक्सीजन प्लांट, हेल्थ एटीएम जैसी सुविधाएं देने के बाद रोडवेज बस स्टैंड जैसी बड़ी सुविधा मिलने जा रही है

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User