रेलवे के फाटक पर चालक ट्रक खड़ा करके हुआ फरार, दो घंटे तक लगा रहा लम्बा जाम

Friday, March 21, 2025 - 19:39
Updated: 2 years ago
0
रेलवे के फाटक पर चालक ट्रक खड़ा करके हुआ फरार, दो घंटे तक लगा रहा लम्बा जाम

जौनपुर। जौनपुर वाराणसी लखनऊ राजमार्ग पर स्थित जगदीशपुर रेलवे फाटक पर शुक्रवार को आवश्यकता से अधिक सामान लादकर ट्रक रेलवे सुरक्षा पिलर को न पार करने की स्थिति में फस गया। कुछ नहीं समझ में आया तो ट्रक छोड़कर मौके से फरार हो गया। दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। 2 घंटे जाम लगा रहा। सुरक्षा व्यवस्था नदारत रही। स्थानीय लोगों की मदद से 2 घंटे बाद ट्रक को किसी तरीके से बैक करके किनारे लगाया गया तब जाकर यातायात चालू हुआ ।

शुक्रवार को सुबह करीब 10:00 बजे वाराणसी से कॉटन लादकर ट्रक जगदीशपुर रेलवे फाटक पर पहुंचा। रेलवे फाटक से पहले सुरक्षा के दृष्टिकोण से लगाए गए पिलर से ट्रक की ऊंचाई ज्यादा होने की वजह से ड्राइवर ट्रक को वहीं पर रोक दिया। ट्रक के पीछे वाहन लंबी कतार लगी हुई थी। ट्रक ड्राइवर का दिमाग कुछ नहीं काम किया तो ट्रक छोड़कर मौके से फरार हो गया। 2 घंटे तक जाम लग रहा। लाइन बाजार तथा जफराबाद थाना क्षेत्र का सरहद, उक्त रेलवे फाटक पर कोई भी सुरक्षा कर्मी या पुलिसकर्मी मौजूद नहीं था। दोनों तरफ से अनियमित गाड़ियां खड़ी हो गई। राहगीर तिलमिलाने लगे। ऐसे में कुछ स्थानीय लोग तथा एक ड्राइवर की मदद से ट्रक को पीछे किनारे कराया गया। ट्रक किनारे लगने के लगभग आधे घंटे बाद आवागमन सुचार रूप से शुरू हुआ। लगभग ढाई घंटे तक यातायात प्रभावित रहा। सब कुछ समाप्त होने के बाद रेलवे सुरक्षा बल से एक कांस्टेबल मौके पर पहुंचा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Upendra Kumar Singh

Jaunpur Uttar Pradesh

Comments (0)

User