जौनपुर से अलीगढ़ की ट्रेन के ठहराव के लिए दिया गया ज्ञापन

Friday, March 21, 2025 - 19:44
Updated: 2 years ago
0
जौनपुर से अलीगढ़ की ट्रेन के ठहराव के लिए दिया गया ज्ञापन

जौनपुर। आज नई दिल्ली में जौनपुर के निवासी और उत्तर प्रदेश से भाजपा की राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी से जौनपुर के निवासी भारत सरकार के रेल मंत्रालय के उत्तर रेलवे के पूर्व सलाहकार समिति सदस्य और सामाजिक कार्यकर्ता सैयद शाकिर रजा ने जौनपुर जंक्शन से अलीगढ़ जंक्शन जाने और आने के लिए हो रही समस्या को देखते हुए दो ट्रेनों का स्टॉपेज, अलीगढ़ जंक्शन पर कारवाने के लिए राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी से उनके नई दिल्ली आवास पर मुलाकात करके एक ज्ञापन सौंपा, क्योंकि उन दोनों ट्रेनों का स्टॉपेज, जौनपुर जंक्शन पर है लेकिन उन दोनों ट्रेनों का स्टॉपेज, अलीगढ़ जंक्शन पर नहीं होने से जौनपुर और अलीगढ के रेल यात्रियों को परेशान होना पड़ता है जिससे जौनपुर जंक्शन से अलीगढ जंक्शन को जाने और वापस आने के लिए दो अन्य ट्रेन जनपद जौनपुर के रेल यात्रियों को मिल सके,राज्यसभा सांसद ने पूरी बात को सुना और कहा कि मैं जल्द से जल्द रेल मंत्री को पत्र भेजकर और साथ ही उनसे जल्दी मुलाक़ात करके उक्त दोनों ट्रेनो को अलीगढ जंक्शन पर दोनों तरफ से स्टॉपेज करने के लिए निवेदन करुंगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Upendra Kumar Singh

Jaunpur Uttar Pradesh

Comments (0)

User