रूस-यूक्रेन में भारतीयों की भर्ती करने वाली एजेंसियों पर हो कार्रवाई, सीएम विजयन ने केंद्र से की मांग

सीएम विजयन ने कहा कि रूस की सेना द्वारा भर्ती किए गए केरल के एक नागरिक की मौत सबसे दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। उन्होंने बताया कि कुछ लोग दूसरे देशों की सेनाओं में भारतीय नागरिकों की भर्ती करने का काम कर रहे थे। 

Thursday, January 16, 2025 - 08:30
0
रूस-यूक्रेन में भारतीयों की भर्ती करने वाली एजेंसियों पर हो कार्रवाई, सीएम विजयन ने केंद्र से की मांग

तिरुवनंतपुरम (आरएनआई) केरल के सीएम पिनारई विजयन ने बुधवार को केंद्र सरकार से रूस और यूक्रेन युद्ध में धोखे से भारतीय नागरिकों की भर्ती करने वाले एजेंसियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। उन्होंने केंद्र सरकार से आग्रह किया जो भारतीय नागरिकों को धोखा देकर रूस और यूक्रेन जैसे संघर्ष क्षेत्रों में भेज देती हैं उनपर कार्रवाई होनी चाहिए। 

सीएम विजयन ने कहा कि रूस की सेना द्वारा भर्ती किए गए केरल के एक नागरिक की मौत सबसे दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। उन्होंने बताया कि कुछ लोग दूसरे देशों की सेनाओं में भारतीय नागरिकों की भर्ती करने का काम कर रहे थे। 

विजयन ने कहा कि राज्य सरकार की राय है कि इस मामले पर कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए। भारत सरकार को सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। केंद्र और राज्य सरकारों को मिलकर काम करना चाहिए। बता दें कि केरल के त्रिशूर जिले के एक इलेक्ट्रीशियन बिनिल टीबी की रूस की सेना में भर्ती होने के बाद रूस-यूक्रेन संघर्ष में मौत हो गई। एक और व्यक्ति घायल हो गया है। 

भारत सरकार ने विदेश मंत्रालय के माध्यम से इस मामले को रूस के साथ मजबूती से उठाया है। मंत्रालय ने बताया कि भारतीय नागरिकों की जल्द रिहाई के लिए रूस से फिर से आग्रह किया गया है। एक अन्य भारतीय नागरिक, जो इसी तरह भर्ती हुआ था, घायल हो गया है और उसे मॉस्को के अस्पताल में इलाज मिल रहा है।

Follow  RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User