रुदौली में एसडीएम विकास धर दूबे की सख्ती, घटिया निर्माण पर ईओ को दिखाया आईना
अयोध्या (आरएनआई) रुदौली के एसडीएम विकास धर दूबे ने रविवार को सीओ आशीष निगम के साथ तहसील क्षेत्र के माँ कामाख्या नगर पंचायत में बन रहे पार्क का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने निर्माण की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल उठाए और संबंधित ईओ को मानकों के अनुरूप कार्य कराने का सख्त निर्देश दिया।
निरीक्षण के समय पार्क में कई स्थानों पर मानक से कम गुणवत्ता का निर्माण कार्य पाया गया। इस पर एसडीएम ने स्पष्ट कहा, "बाबू! ऐसे नहीं चल पाएगा।" उन्होंने मौके पर ही ईओ को सच का आईना दिखाते हुए चेतावनी दी कि अगर निर्माण कार्य में सुधार नहीं किया गया तो जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई होगी।
स्थानीय लोगों ने एसडीएम की इस तत्परता और सख्त रुख की सराहना करते हुए कहा कि काश जिले के हर क्षेत्र को ऐसे ही ईमानदार और सक्रिय अधिकारी मिलें, जो मौके पर जाकर सच्चाई परखें और लापरवाहों को जवाबदेह ठहराएं।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



