रिश्वत लेते ज़िला अस्पताल का डॉक्टर विजिलेंस ने धर दबोचा

Tuesday, May 6, 2025 - 17:49
Updated: 1 year ago
0
रिश्वत लेते ज़िला अस्पताल का डॉक्टर विजिलेंस ने धर दबोचा

मथुरा (आरएनआई) वर्तमान में उत्तर प्रदेश में पुलिस भर्ती चल रही भर्ती के लिए जिला अस्पताल का फिटनेस प्रमाण पत्र बनवाने वालो की भीड़ जिला अस्पताल मथुरा ओर वृंदावन में लगी हुई हैं। फिटनेस प्रमाण पत्र  लिए जिला अस्पताल के डाक्टरों को सुनहरा मौका अवसर मिला है उनके दलाल भी सक्रिय हो चुके हैं जानकारी में आया है कि फिटनेस प्रमाण पत्र के नाम पर पैसा लेते ज़िला अस्पताल मथुरा में तैनात हड्डी रोग के एक डाक्टर को विजिलेंस टीम ने धर दबोचा है । इस संबंध मे जब मुख्य चिकित्सा अधीक्षक से जानकारी प्राप्त करने का प्रयास किया गया तो उन्होने फोन नहीं उठाया है।रिश्वत लेते ज़िला अस्पताल का डाक्टर विजिलेंस ने धर दबोच 

चर्चाओं के मुताबिक़ एसीबी की टीम ने आज सुबह मथुरा में बड़ी कार्यवाही की है। उक्त चिकित्सक जिला अस्पताल मथुरा में ईएमओ है। इनका नर्सिंग होम हाईवे पर पुराना आर टी ओ ऑफिस के पास है। पुलिस पूछताछ के लिए इनकी चिकित्सक पत्नी को भी अपने साथ ले गई है। पुलिस भर्ती बोर्ड के सदस्य थे डॉक्टर प्रभाकर। अब उनके स्थान पर वृंदावन के किसी चिकित्सक की तैनाती की गयी है, एसीबीसे रिश्वत मांगने की शिकायत एक अभ्यर्थी के परिजनों ने की थी।


Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User