मथुरा में माक ड्रिल आज, जनपद में कितने सायरन हैं? और कितने बजेगे?

Tuesday, May 6, 2025 - 17:48
Updated: 1 year ago
0

मथुरा (आरएनआई) भारत पाक के बीच तनाव को देखते हुए देश भर में सायरन बजाते हुए माक् ड्रिल बुधवार आज किया जाना है इस संबंध में केंद्र सरकार के गृह मंत्रालय द्वारा एडवाइजरी ज़ारी कर दी है उस एडवाइजरी सूची में मथुरा का भी नाम शामिल किया गया है। मथुरा में वर्षों पुराने सायरन अब किस स्थिति में है किसी जिम्मेदार अधिकारीयों को नहीं पता है उनकी कब कब मरम्मत हुई किसी को नहीं पता है देश के नागरिकों और विधार्थियों के लिए क्या एडवाइजरी ज़ारी की गई है जिले के किसी जिम्मेदार अधिकरी  नहीं बता पा रहे हैं आख़िर जिम्मेदार अधिकारियों की क्या तैयारी की है जिले के सूचना विभाग ने समाचार लिखे जाने तक कोई जानकारी मिडिया से साझा नही की है कितने सरकारी भवन और विधालय खसता हालात में है कोई डाटा नहीं है। जिस प्रकार के हालात बने हुऐ हैं ओर यदि अचानक युद्ध छिड़ जाता है क्या तैयारी जिला प्रशासन की किस प्रकार से रहेगी जानकारी नागरिकों को कब प्रदान की जाएगी।  स्कूल कॉलेज खुले रहेगें अचानक सायरन बजने से उनको किस प्रकार से अपना बचाव करना होगा किसी प्रकार की योजना रहेगी बताने वाला कोई नहीं है शिक्षा विभाग के अधिकारीयों द्वारा क्या योजना बनाई गईं हैं कोई बताने वाला नही है। पुलिस प्रशासन ने क्या तैयारिया की है अभी वह भी सामने नहीं आई है

7 मई को हवाई हमले से बचने की ड्रिल करवाई जा रही है ताकि हम सुरक्षित रहें और मानसिक रूप से तैयार हों।

घबराएं नहीं। बच्चों को अवश्य जागरूक करें। 
1. अलर्ट और सतर्कता
* एयर रैड सायरन की आवाज़ पहचानें
* मोबाइल या रेडियो पर सरकारी अलर्ट सुनें
* अफवाहों पर विश्वास न करें, केवल आधिकारिक सूचना पर ध्यान दें।

2. सुरक्षित स्थान (शरणस्थल)
* निकटतम बंकर या शरणस्थल की जानकारी रखें
 * अपने घर में मजबूत, बिना खिड़की वाला कमरा     तैयार रखें
* शरणस्थल तक जल्दी पहुँचने का रास्ता पहले से तय करें

3. जरूरी वस्तुएँ तैयार रखें
* पीने का पानी (कम से कम 3 दिन का)
 * सूखा भोजन (बिस्किट, ड्राई फ्रूट्स आदि)
* प्राथमिक चिकित्सा किट
* टॉर्च और एक्स्ट्रा सेल 
* पोर्टेबल रेडियो
* जरूरी दस्तावेज़ (ID, मेडिकल रिपोर्ट, बैंक डिटेल्स)
* मोबाइल चार्जर / पावर बैंक

4. अंधेरा और सुरक्षा
* रात में सभी लाइटें बंद रखें (ब्लैकआउट)
* खिड़कियों पर मोटे पर्दे, काले कागज़ या ब्लाइंड लगाएँ
* शीशे से दूर रहें, ज़मीन पर लेट जाएँ

5. अभ्यास और तैयारी
* परिवार के साथ हवाई हमले की ड्रिल करें
* बच्चों को सुरक्षित स्थान और प्रक्रिया सिखाएँ
*  पड़ोसियों के साथ आपसी सहयोग सुनिश्चित करें

6. हमले के बाद क्या करें
 * बाहर तभी निकलें जब सरकारी निर्देश मिले
*  घायल हों तो प्राथमिक उपचार करें
* संदिग्ध वस्तु या बम दिखे तो छुए नहीं — पुलिस को सूचित करें।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User