CM फेस पर संशय बरकरार, अमित शाह बोले– चुनाव बाद नेता चुना जाएगा

Oct 17, 2025 - 15:34
 0  108
CM फेस पर संशय बरकरार, अमित शाह बोले– चुनाव बाद नेता चुना जाएगा

पटना (आरएनआई)। बिहार विधानसभा चुनाव से पहले एनडीए में मुख्यमंत्री पद को लेकर अनिश्चितता गहराती दिख रही है। गृह मंत्री अमित शाह ने एक टीवी इंटरव्यू में साफ कहा कि चुनाव के बाद गठबंधन के विधायक दल के नेता मिलकर मुख्यमंत्री का चेहरा तय करेंगे।

जब पूछा गया कि अगर एनडीए जीता तो क्या नीतीश कुमार फिर मुख्यमंत्री होंगे, तो शाह ने कहा, “मैं कौन होता हूं किसी को मुख्यमंत्री बनाने वाला? कई दलों का गठबंधन है। चुनाव बाद सभी दल मिलकर नेता चुनेंगे।” हालांकि उन्होंने यह भी दोहराया कि एनडीए नीतीश कुमार के नेतृत्व में ही चुनाव लड़ रहा है और उन पर भाजपा और जनता दोनों को भरोसा है।

कांग्रेस का तंज, मांझी की प्रतिक्रिया

अमित शाह के बयान के बाद कांग्रेस ने सोशल मीडिया पर हमला करते हुए लिखा,
“अब नीतीश कुमार मुख्यमंत्री नहीं बनेंगे, अमित शाह ने क्लियर कर दिया।”

वहीं हम (हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा) प्रमुख और केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने कहा,
“अमित शाह एनडीए के बड़े नेता हैं, उनका बयान आधिकारिक माना जाएगा। लेकिन मेरा मानना है कि चुनाव से पहले ही चेहरा तय हो जाना चाहिए था ताकि दुविधा न रहे।”
उन्होंने यह भी कहा कि कुछ समय पहले नीतीश कुमार ने नाराजगी जताई थी, लेकिन अब सब कुछ ठीक है और गठबंधन एकजुट है।

जदयू का दावा — नीतीश ही रहेंगे चेहरा

शुक्रवार सुबह अमित शाह ने पटना में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से उनके आवास पर मुलाकात की। इसके बाद जदयू के कार्यकारी अध्यक्ष ने कहा कि
“कैंपेनिंग रणनीति को लेकर चर्चा हुई। एनडीए में कोई गड़बड़ी नहीं है। सीएम नीतीश कुमार ही चेहरा हैं।”

सीट बंटवारे की स्थिति

एनडीए में सीटों का बंटवारा इस प्रकार है:

बीजेपी – 101 सीट

जदयू – 101 सीट

लोजपा (रामविलास) – 29 सीट

राष्ट्रीय लोक मोर्चा – 6 सीट

हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) – 6 सीट

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
RNI News Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.