‘‘राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह’’ के तहत गुना पुलिस का जागरूकता अभियान

यातायात नियमों की अनदेखी करने वाले वाहन चालकों पर एक अभियान के रूप में की जा रहीं कार्यवाहीं। वाहन चालकों को पुलिस की हिदायत गाड़ी पर अवैध हूटर लगे हों तो हटा लें, नहीं तो की जाएगी सख्‍त कार्यवाही। 

Tuesday, January 14, 2025 - 22:15
Updated: 2 years ago
0
‘‘राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह’’ के तहत गुना पुलिस का जागरूकता अभियान

गुना (आरएनआई) गौरतलब है कि 01 जनवरी से 31 जनवरी 2025 तक प्रदेश व्‍यापी राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह का आयोजन किया जा रहा है। इस तारतम्‍य में गुना पुलिस अधीक्षक संजीव सिंहा के दिशा निर्देशन में गुना पुलिस द्वारा जिले में यातायात जागरूकता अभियान चलाया जाकर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के खिलाफ सख्‍त चालानी कार्यवाहियां की जा रहीं हैं।

इसी क्रम में यातायात थाना प्रभारी निरीक्षक अजय प्रताप सिंह कुशवाह एवं उनके यातायात बल द्धारा गुना शहर में वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूकता का पाठ पढ़ाया जाकर उन्‍हें दो पहिया चलाते समय हेलमेट लगाने, चार पहिया वाहन में सीट बेल्ट बांधने, शराब पीकर वाहन न चलाने, बिना ड्राइविंग लाइसेंस एवं बिना बीमा वाहन न चलाने जैसे नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है, साथ ही ट्रैक्टर-ट्रॉली, ट्रक, मिनी ट्रक आदि वाहनों के पीछे रेडियम रिफ्लेक्‍टर लगाए जा रहे हैं, ताकि रात्रि में पीछे से आने वाले वाहन चालक को आगे वाले वाहन की पहचान हो सके । अभियान के तहत जिले के समस्‍त थाना क्षेत्रों में की जा रही वाहन चैकिंग के दौरान अवैध हूटर लगे वाहनों की विशेष तौर पर चैकिंग की जा रही है । इस दौरान हूटर लगे वाहनों को रोककर उनके चालकों से हूटर लगाने के संबंध में बैद्य दस्तावेज मांगे जा रहे हैं एवं वैद्य दस्‍ताबेज नहीं पाये जाने की स्थिति में अवैध रूप से लगे हुए हूटर्स को निकलवाकर उन्‍हें जप्त कर उन पर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत जुर्माना किया जा रहा है ।

    गुना पुलिस द्वारा वाहन चालकों को हिदायत दी गई है कि वहानों पर अवैध रूप से लगाये गये हूटर, काली फिल्‍म आदि को वाहन से निकाल लें, नहीं तो उन्‍हें जप्‍त कर सख्‍त चालानी कार्यवाही की जावेगी ।

साथ ही वाहन चालकों से अपील है कि यातायात नियमों का पालन करें एवं एक जिम्मेदार नागरिक बने क्योंकि यातायात नियमों का पालन करने से सड़क दुर्घटनाओं को कम किया जा सकता है।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User