राष्ट्रीय रक्तदान दिवस पर वार्ष्णेय महिला समिति एवं वनिता शाखा के रक्तदान शिविर में उमड़ी भारी भीड़ 104 रक्तदानियों ने रक्तदान कर लिया दूसरों की जिंदगी बचाने का संकल्प

Monday, October 2, 2023 - 21:01
Updated: 3 years ago
0

हाथरस, (आरएनआई) 2 अक्टूबर।"मौका दीजिए अपने खून को किसी की रगों में बहने का,यह लाजवाब तरीका है कई जिस्मों में जिंदा रहने का" को चरितार्थ करते हुए राष्ट्रीय रक्तदान दिवस के मौके पर वार्ष्णेय महिला वेलफेयर समिति एवं भारत विकास परिषद् वनिता शाखा के संयुक्त तत्वावधान में ब्लड बैंक बागला संयुक्त जिला चिकित्सालय में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया । शिविर का उद्घाटन उपजिलाधिकारी सदर रवेंद्र कुमार ने किया।  इस मौके पर एसडीएम सदर रविंद्र कुमार ने रक्तदान करने के साथ ही रक्तदान की महत्ता को भी बताया ।रक्तदान करने वाले महादानियों को प्रमाण पत्र, उपहार,स्मृति चिन्ह एवं तुलसी का पौधा देकर सम्मानित किया गया । रक्तदान शिविर में 104 रक्तदान द्वारा रक्तदान किया गया। इस अवसर पर सीएमएस डॉ. सूर्यप्रकाश सहित अन्य चिकित्सा अधिकारी भी मौजूद थे।  समाजसेवियों द्वारा  निस्वार्थ भाव से रक्तदान किया गया। कुछ दंपतियों ने साथ में रक्तदान किया । रक्तदान को लेकर लोगों में गजब का उत्साह था । वह काफी खुश नजर आ रहे थे और सेल्फी भी ले रहे थे। बागला जिला अस्पताल की टीम ने जिला काउंसलर अरुण सूर्या के नेतृत्व में विशेष सहयोग किया। शिविर में एडीएचआर के राष्ट्रीय महासचिव प्रवीण वार्ष्णेय,व्यापार मंडल के जिला महामंत्री अनिल वार्ष्णेय तेल वाले , एडीएचआर के जिला सचिव नवीन गुप्ता फ्लोर मिल वाले, अरविंद वार्ष्णेय,भारत विकास परिषद के मनोज अग्रवाल ,दून स्कूल के प्रधानाचार्य जे. के.अग्रवाल का विशेष सहयोग रहा।  शिविर की व्यवस्था बनाने में दीप्ति वार्ष्णेय, मीनाक्षी शर्मा,अनुराधा गुप्ता , पूजा, प्रमिला ,एकता, प्रज्ञा, सुजाता, विनीता, निभा, कविता,  रेनू ,रचना ,वंदना, पूजा ,पूजा ,सीमा ,शिल्पी ,रूबी, रजनी,प्रभा, रिंकी, प्रीति, निधि, मीनू ,प्रीति ,अनुपम ,अलका, मंजू ,वर्षा, खुशबू, मंजू ,प्रीति, कुसुम ,पिंकी ,मीनाक्षी  आदि का सहयोग सराहनीय रहा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User