राष्ट्रीय महासमूह गान का आयोजन

Sep 8, 2024 - 00:34
Sep 8, 2024 - 00:35
 0  486
राष्ट्रीय महासमूह गान का आयोजन

गुना (आरएनआई) भारत विकास परिषद शाखा गुना के संयोजन में राष्ट्रीय महा समूहगान का आयोजन भगत सिंह कॉलोनी स्थित न्यू एस एल मेमोरियल स्कूल गुना में किया गया। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के विभाग प्रचारक श्री नितिन जी अग्रवाल के मुख्य आतिथ्य, मध्य भारत प्रांत के प्रांतीय महामंत्री नीरज अग्रवाल प्रांतीय संगठन मंत्री आनंद कृष्णानी की सारस्वत उपस्थिति में विद्यालय के एक हजार बच्चों ने एक साथ राष्ट्रीय चेतना के स्वर पुस्तिका के गीत वंदे मातरम का गायन किया जिसे तैयार कराया शिक्षिका सुश्री अश्विनी शिंडोरकर एवं सुश्री नेहा ने।

इस अवसर पर नीरज अग्रवाल प्रांतीय महामंत्री ने भारत विकास परिषद का स्वरूप बताते हुए कहा कि परिषद पांच सूत्र के ध्येय को रखकर कार्य करती है। समाज में संस्कार, सेवा और राष्ट्र चेतना के प्रति जागरण का कार्य प्रमुख है। इस अवसर पर प्रांतीय संगठन मंत्री आनंद कृष्णानी ने कहा कि समाज में खड़े अंतिम व्यक्ति तक भारत की राष्ट्रीय चेतना का जागरण परिषद का प्रमुख लक्ष्य है।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नितिन जी अग्रवाल ने लोकमाता देवी अहिल्या बाई होलकर की 300 वीं जयंती वर्ष में उनकी  न्यायप्रियता का उत्कृष्ट उदाहरण देते हुए कहा कि हमारी संस्कृति में नारी शक्ति सनातन काल से पूज्यनीय है। आपने बच्चों को राष्ट्र के सजग प्रहरी, पर्यावरण के प्रति कर्तव्य का संकल्प दिलाया।

कार्यक्रम के आरंभ में मां भारती व स्वामी विवेकानंद जी के समक्ष दीप प्रज्वलन किया। इसके पश्चात विद्यालय के निदेशक संतोष यादव ने अतिथियों का स्वागत किया। प्रार्थना सभा में विद्यालय के सुसज्जित बैंड की धुन पर प्रार्थना की गई। परिषद के गुना शाखा के ऋषिकेश भार्गव उपाध्यक्ष (संस्कार प्रकल्प) ने गुरु वंदन, छात्र अभिनंदन प्रकल्प की जानकारी देते हुए कहा कि विद्यार्थी ही इस राष्ट्र की धरोहर हैं संस्कृति के वाहक हैं। शिक्षक इनमें संस्कारों का बीजारोपण कर राष्ट्र निर्माण में अपनी महती भूमिका निभाते हैं। ऋषिकेश भार्गव ने विद्यालय के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों के नामों की घोषणा की जिन्हे अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया। इस अवसर पर परिषद गुना शाखा के अध्यक्ष घनश्याम रघुवंशी, सचिव प्रमोद मेहरा, कोषाध्यक्ष नीरज साहू,  भरत पालीवाल उपाध्यक्ष (सेवा प्रकल्प), राधेश्याम गौर, उमेश रघुवंशी, दिनेश शर्मा उपाध्यक्ष ( पर्यावरण), वीरेंद्र अहिरवार व अन्य सदस्य गण साथ ही विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती सिंपल महोवार, उप प्राचार्य सुश्री आरती पलिया,व समस्त शिक्षक-शिक्षिकागण उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में आभार शाखा सचिव प्रमोद मेहरा ने आभार व्यक्त किया और उत्कृष्ट प्रदर्शन कराने वाले विद्यार्थियों के माता पिता को बधाई प्रेषित की।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0