अवध विवि द्वारा अकादमिक दक्षता एवं अनुसंधान के लिए पं0 रविशंकर शुक्ला विश्वविद्यालय के बीच एमओयू किया गया

Thursday, August 10, 2023 - 22:19
Updated: 3 years ago
0

अयोध्या। (आरएनआई) डाॅ0 राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय व पं0 रविशंकर शुक्ला विश्वविद्यालय, रायपुर छत्तीसगढ़ के बीच अकादमिक दक्षता एवं अनुसंधान के लिए समझौता किया गया। गुरूवार को विश्वविद्यालय के कौटिल्य प्रशासनिक भवन में अविवि की कुलपति प्रो0 प्रतिभा गोयल एवं पं0 रविशंकर शुक्ला विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो0 एस0एन0 शुक्ला के मध्य एमओयू किया गया। दोनों संस्थानों के बीच एमओयू होने पर विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो0 गोयल ने बताया कि विश्वविद्यालय के शिक्षकों एवं छात्रों को अनुसंधान के साथ उनकी अकादमिक गतिविधियों को गति मिलेगी। राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के अन्तर्गत विद्यार्थियों में स्किल एवं अनुसंधान पर जोर दिया गया है। इसके अतिरिक्त पाठ्यक्रमों को रोजगारन्मुखी बनाने के लिए एमओयू मददगार सिद्ध होगा। दोनों संस्थानों के संयुक्त संयोजन से शिक्षकों एवं विद्यार्थियों को दूसरें संस्थानों के लैब के प्रयोग के साथ नवीन तकनीकी जानकारी प्राप्त होगी। कुलपति ने बताया कि विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों में कौशल के साथ रोजगार के अवसर उपलब्ध हो सके। इसके लिए विगत जुलाई माह में एक ही दिन अयोध्या मंडल के 28 महाविद्यालयों के साथ एमओयू किया गया है। इसके अतिरिक्त विश्वविद्यालय परिसर के विभिन्न विभागों द्वारा मीडिया हाउस, औद्योगिकी संस्थानों, टूरिज्म क्षेत्र एवं शिक्षण संस्थानों के साथ नवम्बर माह से लेकर अबतक करीब 14 एमओयू किया गया है। इन संस्थानों के साथ किए गए एमओयू से विद्यार्थियों में कौशल विकास के साथ रोजगार की दिशा में कार्य किया जा रहा है।पं0 रविशंकर शुक्ला विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो0 एस0एन0 शुक्ला ने बताया कि विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को अनुसंधान के साथ अकादमिक क्रियान्वयन में एमओयू सहायक बनेगा। दोनो संस्थान अनुसंधान प्रकाशनों व अकादमिक रूप से तकनीकी दक्ष होंगे। इनके बीच अकादमिक बैठकें, सेमिनार, वर्कशाप के साथ अन्य अकादमिक आयोजन होते रहेंगे। इस एमओयू के दौरान विश्वविद्यालय के कुलसचिव डाॅ0 अंजनी कुमार मिश्र मौजूद रहे। उन्होंने बताया कि दोनों संस्थानों के मध्य अनुबंध होने से यहां के शिक्षकों एवं विद्यार्थियों को सीखने का सुनहरा अवसर प्राप्त होगा

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Kumar Mukesh

Senior Journalist, Writer, Anchor

Comments (0)

User