राष्ट्रीय औषध पादप बोर्ड नई दिल्ली द्वारा स्वीकृत परियोजना अंतर्गत आयुष विभाग म प्र शासन द्वारा कृषि विज्ञान केंद्र आरोन मे दिनांक 11 एवं 12 जनवरी को दो दिवसीय कृषक प्रशिक्षण का आयोजन किया

Sunday, January 14, 2024 - 16:49
Updated: 3 years ago
0
राष्ट्रीय औषध पादप बोर्ड नई दिल्ली द्वारा स्वीकृत परियोजना अंतर्गत आयुष विभाग म प्र शासन द्वारा कृषि विज्ञान केंद्र आरोन मे दिनांक 11 एवं 12 जनवरी को दो दिवसीय कृषक प्रशिक्षण का आयोजन किया

गुना-आरोन (आरएनआई) राष्ट्रीय औषध पादप बोर्ड नई दिल्ली द्वारा स्वीकृत परियोजना अंतर्गत आयुष विभाग म प्र शासन द्वारा कृषि विज्ञान केंद्र आरोन मे दिनांक 11 एवं 12 जनवरी को दो दिवसीय कृषक प्रशिक्षण का आयोजन किया गया l  जिसमे अश्वगंधा, तुलसी एवं शतावरी की कृषि तकनीक, संग्रह तकनीक एवं विपणन आदि विषयों पर जानकारी दी गयी।

 प्रशिक्षण का शुभारंभ भगवान धनवंतरि का पूजन एवं माल्यार्पण कर किया गया l प्रशिक्षण मे वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक डॉ अखिलेश श्रीवास्तव द्वारा वर्तमान मे औषधीय पौधों की माँग एवं मार्केटिंग आदि विषयो के बारे मे विस्तार पूर्वक जानकारी दीl 

जिला आयुष अधिकारी डॉ जी के धाकड़ ने औषधीय पौधों की खेती के महत्व एवं आयुष विभाग की देवारण्य योजना के बारे मे विस्तार पूर्वक जानकारी दीl 

कृषि वैज्ञानिक डॉ बी एल प्रजापति एवं डॉ तोमर द्वारा औषधीय पौधों की खेती की तकनीकी जानकारी दी गयी l आयुष विभाग के डॉ के एस गनावे एवं प्रशिक्षण के नोडल अधिकारी डॉ अंकेश अग्रवाल द्वारा अश्वगंधा, शतावरी एवं तुलसी के औषधीय गुणों की जानकारी दी गयी l प्रशिक्षण के अंत मे कृषकों ने अपने अनुभव भी साझा किये तथा प्रशिक्षण को अत्यंत उपयोगी बताते हुए औषधीय पौधों की खेती करने का संकल्प भी लिया l

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User