भाजपा जनों ने मंदिर में साफ सफाई कर स्वच्छता अभियान का शुभारंभ किया, 21 जनवरी तक प्रदेशभर के मंदिरों में सफाई अभियान चलाएगी भाजपा

Sunday, January 14, 2024 - 16:53
Updated: 3 years ago
0
भाजपा जनों ने मंदिर में साफ सफाई कर स्वच्छता अभियान का शुभारंभ किया, 21 जनवरी तक प्रदेशभर के मंदिरों में सफाई अभियान चलाएगी भाजपा

गुना (आरएनआई) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के आव्हान पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रदेश भर के गांव गली और मोहल्ले के सभी मंदिरो में स्वच्छता अभियान  का रविवार से शुभारंभ किया गया।

 स्वच्छता अभियान के तहत रविवार को भाजपा जिला गुना द्वारा स्थानीय जी के गार्डन में श्री राम मंदिर दर्शन समिति की जिला बैठक संपन्न हुई। बैठक का शुभारंभ भारत माता एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी एवं डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर दीप प्रज्वलन और माल्यार्पण कर शुरू की गई।

 बैठक में मुख्य अतिथि श्री राम मंदिर दर्शन अभियान ग्वालियर संभाग प्रभारी राजेश तिवारी ने बैठक को संबोधित कर,आगामी कार्यक्रमों की जानकारी और कार्यकर्ताओं को विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी। 

इस मौके पर जिला संगठन प्रभारी डॉ गोपाल आर्चाय, भाजपा जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह सिकरवार ने बैठक को संबोधित कर श्रीराम भक्तों और कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन देते हुए अयोध्या में बनने जा रहा भगवान श्री राम मंदिर को उत्सव के रूप में मनाते हुए हर घर में दीपक और घर घर दीपावली मनाने का आग्रह किया।

 बैठक पश्चात सभी भाजपा जनों ने अग्रसेन नगर मंदिर पहुंच साफ सफाई कर स्वच्छता अभियान का शुभारंभ किया। अभियान के संभाग प्रभारी राजेश तिवारी, जिला अध्यक्ष श्री सिकरवार एवं संगठन प्रभारी श्री आचार्य सहित उपस्थित भाजपा पदाधिकारियों ने मंदिर में स्वच्छता अभियान चलाकर गांव गली और हर मोहल्ले के सभी मंदिरों में स्वच्छता अभियान करने का कार्यकर्ताओं से आग्रह किया। 

संभाग प्रभारी श्री तिवारी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने आज से प्रदेशभर के मंदिरों की सफाई का अभियान शुरू किया है। पार्टी पदाधिकारीगण और कार्यकर्ता प्रदेश में 21 जनवरी तक मंदिरों की साफ-सफाई करेंगे। 22 जनवरी को अयोध्या में भगवान श्रीराम की प्राण-प्रतिष्ठा का शुभ अवसर पर प्रदेशभर के मंदिरों में भजन-कीर्तन, पूजा-पाठ, हवन और भंडारे होंगे। जिला अध्यक्ष श्री सिकरवार ने कहा कि 22 जनवरी का दिन हम सबके लिए ऐतिहासिक और गौरव का दिन है। और हम सभी कार्यक्रता सौभाग्य शाली है जो भगवान श्रीराम लला के भव्य और दिव्य मंदिर बनने के साक्षी होने जा रहे हे। 22 जनवरी के आयोजन के लिए हम सब तैयारी में जुट जाए और गुना जिले की गांव गली और मोहल्ला को अयोध्या बना दे। जिला अध्यक्ष 
ने कहा कि गुना जिले की दीपावली ऐसी बने की पूरे मध्यप्रदेश में गुना जिले की चर्चा हो। प्राण-प्रतिष्ठ को लेकर घर-घर में उत्सव का माहौल है। श्रीराम की प्राण-प्रतिष्ठा का आमंत्रण ठुकराना, भगवान की प्राण-प्रतिष्ठा समारोह से बगावत करना कांग्रेस का मूल चरित्र है। मिडिया प्रभारी विकास जैन ने बताया की बैठक का संचालन जिला महामंत्री संतोष धाकड़ ने किया व आभार जिला मंत्री गोविंद गुर्जर ने माना।

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User