राष्ट्रपति 75वें गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर कल राष्ट्र को संबोधित करेंगी

Wednesday, January 24, 2024 - 20:18
Updated: 3 years ago
0
राष्ट्रपति 75वें गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर कल राष्ट्र को संबोधित करेंगी

नई दिल्ली (आरएनआई) राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु 75वें गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर कल राष्ट्र को संबोधित करेंगी।

आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार  इसे 1900 बजे प्रसारित किया जाएगा। आकाशवाणी के समस्त राष्ट्रीय नेटवर्क और दूरदर्शन के सभी चैनलों पर हिंदी और फिर अंग्रेजी में इसका प्रसारण किया जाएगा।

दूरदर्शन पर हिंदी और अंग्रेजी में संबोधन के प्रसारण के बाद दूरदर्शन के क्षेत्रीय चैनलों द्वारा क्षेत्रीय भाषाओं में प्रसारण किया जाएगा। संबोधन को आकाशवाणी अपने संबंधित क्षेत्रीय नेटवर्क पर 21:30 बजे से क्षेत्रीय भाषाओं में प्रसारित करेगा। एल.एस.

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User