राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह के अवसर पर उपराष्ट्रपति ने शुभकामनाएं दीं

Monday, January 22, 2024 - 14:01
Updated: 3 years ago
0
राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह के अवसर पर उपराष्ट्रपति ने शुभकामनाएं दीं

नई दिल्ली (आरएनआई) उपराष्ट्रपति जगदीप धनकड़ ने श्री राम जन्मभूमि अयोध्या की ऐतिहासिक नगरी में आयोजित, युगांतरकारी भव्य राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा  समारोह के शुभ अवसर देश वासियों  को हार्दिक शुभकामनाएं दीं हैं। 

उन्होंने अपने संदेश में कहा है कि हर्ष और उल्लास से साराबोर यह अवसर  देश के गौरव के प्रति राष्ट्र की असीम जागृत चेतना का द्योतक है।

उन्होंने कहा है कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने 11 दिवसीय कठिन अनुष्ठान को साधु संतों, यजमानों के मार्गदर्शन में अयोध्या में श्री रामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा संस्कार के साथ संपन्न करेंगे। अपने संकल्प को सफलतापूर्वक सिद्ध करने पर, प्रधानमंत्री का कोटिशः अभिनंदन !

उपराष्ट्रपति ने कहा है कि 22 जनवरी का यह दिन, हमारी सभ्यता के इतिहास में "दिव्यता के साथ साक्षात्कार" के क्षण के रूप में परिभाषित रहेगा।

आज के दिन प्रभु श्री राम के क्षमा, सत्यनिष्ठा, पराक्रम, शालीनता, दया और करुणा जैसे सद्गुणों को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लें जिससे हमारे चतुर्दिक शांति, सौहार्द, शुचिता, शुभता और विद्वत्ता का प्रकाश फैले।एल.एस.

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User