राम चरन लाल धर्मशाला खिरनी वाग में धूम धाम से मनाया गणेश महोत्सव

Saturday, September 23, 2023 - 20:11
Updated: 3 years ago
0
राम चरन लाल धर्मशाला खिरनी वाग में धूम धाम से मनाया गणेश महोत्सव

शाहजहाॅपुर (आरएनआई) भगवान श्री गणेश महोत्सव का आयोजन विगत वर्षो की भाॅति इस वर्ष भी महाराष्ट्र मण्डल के द्वारा राम चरन लाल धर्मशाला खिरनी वाग में धूम धाम से मनाया जा रहा है। आज भगवान गणेश जी का पूजन समिति के सयोजक नीरज बाजपेई ने सपरिबार किया। भगवान गणेश जी का पूजन आरती वेदमंत्रो के साथ आचार्य हरिकेश शुक्ला के द्वारा सम्पन्न कराया गया। 

नौ दिवसीय श्री गणेश महोत्सव के अन्र्तगत सांस्कतिक कार्यक्रम प्रिस डांस अकैडमी के प्रबन्ध निदेशक चन्दन कुमार के निर्देशन में सम्पन्न हुए। तीन दिवसीय सांस्कृतिक आयोजन में छोटे छोटे बच्चों ने नृत्य एवं गायन प्रतियोगिता में धूम मचा दी धार्मिक गानों पर थिरकते बच्चो को देखकर श्रद्धालुओं भक्तों गणों ने ताली बजाकर खूब उत्साहवर्धन किया। श्री गणेश महोत्सव अन्र्तगत सांस्कृतिक कार्यक्रम का विशेष सहयोग आदर्श दिव्यांग कल्याण संस्थान के द्वारा किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लेनेे बच्चों को प्रथम द्वितीय तृतीय एवं सांत्वना पुरस्कार समिति के प्रदेश सचिव नीरज बाजपेई ने प्रदान किये।

गायन जूनियर में नवांजलि तिवारी प्रथम आरंभ कुश्वाह द्वितीय आकुल रस्तोगी ततृीय एवं गायन स्पेशल में पंकज गुप्ता प्रथम तनवी त्रिपाठी द्वितीय परी ततृीय एवं नृत्य जूनियर में अराध्या त्रिवेदी प्रथम द्वितीय में समान रूप में श्रेया कश्यप एवं सताक्षी दुबे द्वितीय खुशी ततृीय सीनियर नृत्य में माइकल प्रथम मुस्कान द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इसके अतिरिक्त प्रतियोगिता में भाग लेने वाले समस्त बच्चों को प्रमाण पत्र एवं मैडल देकर सम्मानित किया गया। श्री गणेश महोत्सव आयोजन अन्र्तगत दिनांक 26 सितम्बर को हवन पूजन उपरान्त 12 बजे से भण्डारा एव ंप्रसाद वितरण कार्यक्रम उपरान्त अगले दिन 27 सितम्बर को विशाल शोभा यात्रा नगर के विभन्न मार्गो से होती हुयी गर्रा धाट पर विर्सजित की जायेगी। सफल आयोजन मे मुख्य रूप से अर्जुज सूर्यवशी सुदामा शिदंे अनिल कदम नरेन्द्र सक्सेना नंदा सूर्यवशी वंदना कदम सुमन गुप्ता हर्षित गुप्ता आशीष गुप्ता अक्षय कदम योगेश कदम आर्थव माने आदि का सहयोग रहा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User