राधौगढ़ में लगा तीन दिवसीय राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का शिविर

महापुरुषों के जीवन पर आधारित प्रदर्शनी के उद्घाटन के साथ हुआ राघौदय शक्ति संगम का शुभारंभ। 

Friday, January 3, 2025 - 19:57
Updated: 2 years ago
0

गुना (आरएनआई) राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना के 100 वें वर्ष की गाथा एवं महापुरुषों के जीवन पर आधारित प्रदर्शनी के उद्घाटन के साथ पॉलीटेक्निकल कॉलेज ग्राउंड जिला राधौगढ़ में आयोजित तीन दिवसीय राघौदय शक्ति संगम शिविर का आरंभ हुआ। जिसका शुभारंभ शुक्रवार, 3 जनवरी को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग कार्यवाह कदम जी मीणा, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग प्रचारक नितिन अग्रवाल, राधौगढ़ जिला कार्यवाह अजय चंद्रवंशी एवं वरिष्ठ स्वयंसेवक बख्तावर सिंह  के मुख्य आतिथ्य में भारत माता के चित्र पर दीप प्रज्वलन के साथ विधिवत प्रदर्शनी का उद्घाटन कर इस तीन दिवसीय शिविर का आरंभ हुआ। साथ ही उपस्थित अतिथियों द्वारा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्ष की गाथा, मां अहिल्या बाई होलकर जी एवं महापुरुषों के जीवन पर आधारित प्रदर्शनी का अवलोकन किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में संघ के पदाधिकारी एवं जिला राधौगढ़ के स्वयंसेवक उपस्थित रहे। बता दे कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ गुना विभाग के अंतर्गत राधौगढ़ जिले का यह पहला ओर विशाल शक्ति संगम का कार्यक्रम 3 जनवरी से आरंभ होकर 5 जनवरी 2025 को शिविर का समापन किया जाएगा। जिसमें राधौगढ़ जिले के खंड(तहसील) कुंभराज, चाचौड़ा, मधुसुदन गढ़ एवं राधौगढ़ के लगभग 3 हजार से अधिक स्वयंसेवक सहभागिता कर रहे हे। 
4 जनवरी को निकलेगा राधौगढ़ में स्वयंसेवकों का पथ संचलन

शिविर के दूसरे दिवस 4 जनवरी 2025 को राधौगढ़ नगर के मुख्य मार्गों पर स्वयंसेवकों का विशाल पथ संचलन निकाला जाएगा। 

5 जनवरी को शारीरिक प्रदर्शन के साथ होगा तीन दिवसीय शक्ति संगम का समापन
तीन दिवसीय शक्ति संगम शिविर का समापन 5 जनवरी 2025 को शिविर स्थल पर शारीरिक प्रदर्शन के साथ राघौदय शक्ति संगम शिविर का समापन किया जाएगा।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User