राधौगढ़ में दोहरे हत्याकांड पर जनता का आक्रोश, निष्पक्ष जांच की मांग

Tuesday, September 10, 2024 - 00:41
Updated: 2 years ago
0

गुना_राधोगढ़ (आरएनआई) बीते दिवस राधौगढ़ में हुए दोहरे हत्याकांड को लेकर जहां परिजनों ने आक्रोश बना हुआ है वही राधौगढ़ क्षेत्र की तमाम जनता में भी पुलिस को आड़े हाथ लेते हुए कल शाम को पिता पुत्र की लाश मिलने के वाद एबी रोड को जाम करते हुए आरोपियों को ग्रिफ्तार करने की मांग करते हुए राधौगढ़ को बंद करने की मांग की थी। आज रविवार को केवट समाज के जिलाध्यक्ष सहित लोगो ने एक ज्ञापन मुख्यमंत्री के नाम संबोधित करते हुए प्रशासनिक अधिकारी को वाचन करते हुए सौंपा हैं। ज्ञापन में आरोप लगाया गया हैं आशु बना उर्फ अमित चौहान के खेत में शव मिले हैं तो पुलिस ने उससे पूछताछ क्यों नही की। जबकि उनके खेत के चौकीदार ने खुद दोनो लाश उनके खेत में होने की बात कही थी। पुलिस चौहान के सहयोगी जिला बदर के आरोपी सहित अन्य आरोपियों का सहयोग क्यों खेत में शव बरामद करने में लिया। वही खेत का असल मालिक कद्दावर नेता हैं जिससे जांच प्रभावित होगी। केवट समाज के अध्यक्ष ने ज्ञापन में मुख्यमंत्री से इसकी जांच एसआईटी या किसी हाईकोर्ट रिटायर जज से निष्पछ जांच कराए जाने की मांग की हैं। पुलिस आरोपियों के नाम नही खोल रही हैं। आरोपियों का प्रभाव हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User