RTI से मचा बवाल: 83 हजार पेजों की जानकारी पर दतिया के अधिकारी का हाईवोल्टेज ड्रामा!
ये हैं अरविंद उपाध्याय, जो पिछले करीब 12 साल से महिला एवं बाल विकास विभाग में पदस्थ हैं। चर्चा यह भी है कि यदि इनका ट्रांसफर होता है, तो तुरत फिर दतिया वापसी हो जाती है।
बताया जा रहा है कि इनके विभागीय कार्यों और कथित भ्रष्टाचार को लेकर एक शंभू गोस्वामी वकील द्वारा आरटीआई लगाई गई। जवाब में विभाग की ओर से करीब 83 हजार पेजों की जानकारी बताते हुए लगभग 1 लाख 66 हजार रुपये जमा करने का पत्र थमा दिया गया।
मामला तब और गरमा गया जब वकील साहब राशि जमा कराने पहुंचे। आरोप है कि इसी दौरान अधिकारी महोदय खुद को पाक-साफ बताते हुए आक्रोशित हो गए और कॉलर पकड़ते हुए कहने लगे — “मारो थप्पड़… मारो थप्पड़…!”
अब सवाल यह उठता है कि आखिर एक जिम्मेदार अधिकारी को इतना आक्रोश क्यों आया?
क्या यह केवल बहस थी… या फिर सच सामने आने का डर?
फिलहाल पूरे मामले की चर्चा शहर में जोरों पर है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



