राजौरी: पंजनाडा गांव में जमीन धंसी, 20 मकानों में दरारें; 90 लोगों की जान बचाई गई

राजोरी के पंजनाडा गांव में भारी बारिश के चलते जमीन धंसने से 20 मकानों को नुकसान पहुंचा और कई में बड़ी दरारें आ गईं। प्रशासन ने तत्परता दिखाते हुए 90 लोगों को सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट कर संभावित त्रासदी को टाल दिया।

Sunday, August 17, 2025 - 15:01
0
राजौरी: पंजनाडा गांव में जमीन धंसी, 20 मकानों में दरारें; 90 लोगों की जान बचाई गई

राजोरी (आरएनआई) राजोरी जिले की कोटरंका सब डिवीजन के पंजनाडा गांव में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के चलते भूस्खलन की  घटना सामने आई है। इस प्राकृतिक आपदा में गांव के करीब 20 मकानों को गंभीर नुकसान पहुंचा है, जिनमें से कुछ पूरी तरह ढह चुके हैं, जबकि कई अन्य में खतरनाक दरारें आ चुकी हैं और उनके कभी भी गिरने की आशंका है।

प्रशासन ने समय पर कार्रवाई करते हुए 90 लोगों को सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट कर एक बड़ी त्रासदी को टाल दिया है। प्रभावित परिवारों को गांव में ही निर्माणाधीन न्यू टाइप पब्लिक हेल्थ सेंटर के भवन में अस्थायी रूप से ठहराया गया है, जहां उन्हें खाने-पीने व अन्य जरूरी सामान भी उपलब्ध कराया गया है।

पहले एक-दो घरों में हल्की दरारें दिखीं, लेकिन बारिश जारी रहने के कारण धीरे-धीरे 20 मकानों को नुकसान पहुंचा। जिला उपायुक्त राजोरी अभिषेक शर्मा के निर्देश पर कोटरंका प्रशासन ने त्वरित राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया।

प्रशासन द्वारा गांव में आम लोगों की आवाजाही पर प्रतिबंध लगा दिया गया है, ताकि किसी अनहोनी से बचा जा सके। एसडीआरएफ की टीम भी राजोरी से गांव भेजी गई है, जहां जमीन धंसने का सिलसिला रुक-रुक कर अब भी जारी है।

वहीं स्थानीय विधायक जावेद इकबाल चौधरी ने कहा कि जिला प्रशासन ने बेहद समयबद्ध और सटीक निर्णय लेकर ग्रामीणों की जान बचाई है। उन्होंने प्रशासनिक प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि वह स्वयं हालात पर नजर बनाए हुए हैं।

उपायुक्त ने आपदा प्रतिक्रिया दल को भी सक्रिय कर दिया है, और अब आगे की आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। 

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User