राजस्थान ने मुंबई को नौ विकेट से हराया

आज आईपीएल 2024 का 38वां मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडिंस के बीच खेला गया। मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया और 20 ओवर में नौ विकेट खोकर 179 रन बनाए। इसके जवाब में राजस्थान ने 18.4 ओवर में एक विकेट खोकर 183 रन बनाए और नौ विकेट से मुकाबला जीत लिया।

Tuesday, April 23, 2024 - 00:39
0
राजस्थान ने मुंबई को नौ विकेट से हराया

जयपुर (आरएनआई) राजस्थान रॉयल्स ने मुंबई इंडियंस को नौ विकेट से हराकर सीजन की सातवीं जीत हासिल की। अंक तालिका में राजस्थान की स्थिति मजबूत हो गई है। टीम पहले स्थान पर 14 अंकों के साथ बनी हुई है। मुंबई सातवें स्थान पर है। टीम के खाते में छह अंक हैं। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी के लिए उतरी मुंबई इंडियंस ने 20 ओवर में नौ विकेट गंवाकर 179 रन बनाए। जवाब में राजस्थान ने 18.4 ओवर में एक विकेट खोकर 183 रन बनाए।

180 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान रॉयल्स की शुरुआत अच्छी हुई। सलामी बल्लेबाजी के लिए आए यशस्वी जायसवाल और जोस बटलर के बीच पहले विकेट के लिए 74 रनों की  साझेदारी हुई। बारिश से प्रभावित इस मैच में पीयूष चावला ने जोस बटलर को सातवें ओवर में शिकार बनाया। पिछले मैच के विजेता रहे बटलर ने मुंबई के खिलाफ छह चौकों की मदद से 35 रन बनाए। इसके बाद मोर्चा संजू सैमसन ने संभाला जिन्होंने जायसवाल के साथ 109 रनों की विशाल साझेदारी निभाई और टीम को जीत दिलाई। 

मुंबई इंडियंस के खिलाफ यशस्वी जायसवाल का बल्ला जमकर गरजा। उन्होंने जसप्रीत बुमराह, गेराल्ड कोएत्जी जैसे गेंदबाजों को निशाना बनाकर जोरदार शतक ठोका। युवा बल्लेबाज ने इसके लिए 59 गेंदों का सहारा लिया। दिलचस्प बात यह है कि जायसवाल का यह इस सीजन का पहला शतक है। इसके अलावा उनके आईपीएल करियर का दूसरा शतक है। 22 वर्षीय बल्लेबाज ने इस मैच में 60 गेंदों का सामना किया और नौ चौकों और सात छक्कों की मदद से 104 रन बनाए। सैमसन ने दो चौकों और इतने ही छक्कों की मदद से 38 रन बनाए। दोनों बल्लेबाज अंत तक नाबाद रहे।

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User