राघौगढ़ विधायक जयवर्द्धन सिंह और 5 साल के शिवांश की दोस्ती पक्की हुई

मामला दोस्ती का तब हुआ जब विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत एक फौजी की मां का स्वर्गवास होने के वाद विधायक जयवर्धन सिंह उनके घर पर श्रद्धांजलि देने पहुंचे।

Sep 28, 2024 - 22:25
Sep 28, 2024 - 22:26
 0  6.1k

गुना (आरएनआई) विदित हो कि पिपरोदा मैना,आरोन निवासी शिवांश मीना के पिता देश सेवा में आर्मी में पदस्थ है, बीतें दिनों शिवांश की दादी का दुखद देहांत हुआ था, अभी शिवांश की उम्र मात्र 5 वर्ष है लेकिन जो समझदारी, आत्मविश्वास शिवांश में है, उसको देखकर जयवर्धन भी कायल हो गए।इस मौके पर उन्होंने उपस्थित लोगो के बीच कहां की निश्चित रूप से शिवांश में भगवान शिव जी का अंश विराजमान है, वह जीवन में खूब उन्नति करे, प्रसन्न रहे, दीर्घायु हो, ऐसी हम सभी कामना करते है। विधायक जेवी ने शिवांश को नवदुर्गा पर्व में किले पर आने का आमंत्रण भी दिया है। जिसे शिवांश ने सहर्ष स्वीकार कर लिया।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0