रजनी तिवारी ने किया महिला महाविद्यालय का भूमि पूजन, इंजीनियरिंग कॉलेज की घोषणा

Wednesday, April 15, 2026 - 20:11
Updated: 4 months ago
0
रजनी तिवारी ने किया महिला महाविद्यालय का भूमि पूजन, इंजीनियरिंग कॉलेज की घोषणा
रजनी तिवारी ने किया महिला महाविद्यालय का भूमि पूजन, इंजीनियरिंग कॉलेज की घोषणा

शाहाबाद हरदोई। उत्तर प्रदेश सरकार की उच्च शिक्षा राज्य मंत्री श्रीमती रजनी तिवारी ने बुधवार को दोपहर स्टेशन मार्ग पर राजकीय महिला महाविद्यालय का पूजन किया और जल्द ही इंजीनियरिंग कॉलेज की स्थापना करवाने का बड़ा संकल्प लिया। उच्च शिक्षा मंत्री रजनी तिवारी अपने निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार स्टेशन मार्ग स्थित राजकीय महिला महाविद्यालय के भूमि पूजन कार्यक्रम में शामिल होने पहुंची। उन्होंने यहां पर पुरोहित द्वारा विधि विधान से कराए गए भूमि पूजन का कार्यक्रम संपन्न किया। तत्पश्चात उन्होंने क्षेत्र वासियों को संबोधित करते हुए कहा उन्होंने अपने क्षेत्र वासियों की हर समस्या का निदान और हर मांग को पूरा करने का काम किया है। उन्होंने कहा महिला महाविद्यालय का भूमि पूजन जनपद का पहला महिला महाविद्यालय होगा। यह गौरव शाहाबाद विधानसभा क्षेत्र को प्राप्त हो रहा है । उन्होंने बताया जल्द ही शाहाबाद विधानसभा क्षेत्र वासियों की मांग पर इंजीनियरिंग कॉलेज का भूमि पूजन भी करेंगी। उन्होंने अपनी उपलब्धियां को गिनाते हुए कहा रेलवे स्टेशन के ओवर ब्रिज के साथ-साथ सीएचसी में ऑक्सीजन प्लांट, हेल्थ एटीएम सहित तमाम विकास कार्य किए हैं और दर्जनों की संख्या में उन्होंने क्षेत्र में बेहतरीन सड़कों का निर्माण करवाया। उन्होंने कहा महिला महाविद्यालय की स्थापना से यहां की बेटियों को उच्च शिक्षा की पढ़ाई करने में जो दिक्कतें आती थी वह दिक्कतें अब समाप्त हो जाएंगी। उन्होंने बताया एसडीएम शाहाबाद द्वारा कई स्थानों पर जगह की तलाश की गई लेकिन सबसे अच्छी जगह पर वह आज भूमि पूजन कर रही हैं। सुरक्षा की दृष्टि से भी एवं अन्य सुविधाओं की दृष्टि से भी यह जगह काफी मुफीद है। उन्होंने एक अन्य विकास कार्य की लिए लोगों को असमंजस में डालकर कहा कि वह जल्द ही अपने क्षेत्र को एक और बड़ी सौगात देने वाली है ईश्वर ने चाहा तो जल्द ही यह सौगात भी मिल जाएगी लेकिन इस सौगात का वह अभी नाम नहीं बताएंगी। उच्च शिक्षा मंत्री की इस घोषणा के बाद पंडाल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। उन्होंने नारी शक्ति बंधन अधिनियम का जिक्र करते हुए कहा यह अधिनियम महिलाओं के हक दिलाने का अधिनियम है । केंद्र सरकार ने इस अधिनियम को पास करके महिलाओं का सम्मान बढ़ाया है। उन्होंने मोदी जी का धन्यवाद करने के लिए सभी क्षेत्रवासियों को एक नंबर डायल कर धन्यवाद देने की अपील भी की। इस मौके पर एसडीएम अंकित तिवारी, अपर पुलिस अधीक्षक आलोक राज नारायण, गन्ना समिति हरदोई के अध्यक्ष रंजीत सिंह, जिला पंचायत सदस्य लाला राम राजपूत, भारतीय जनता पार्टी के नगर अध्यक्ष अनिल पांडे पिंटू, आनंद गुप्ता, अंकित गुप्ता, सुभाष रस्तोगी आदि सहित बड़ी संख्या में भाजपा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User