रजक महासमाज संगठन के जिला अध्यक्ष बने रामपाल रजक

Mar 9, 2024 - 17:38
 0  4k
रजक महासमाज संगठन के जिला अध्यक्ष बने रामपाल रजक

गुना (आरएनआई) रजक महासमाज संगठन जिला इकाई गुना की बैठक शनिवार को रखी गई। इस बैठक में संगठन के नए जिला अध्यक्ष रामपाल रजक पीओपी को सर्वसम्मति से घोषित किया गया। आगामी 7 अप्रैल को होली मिलन समारोह के दौरान नए जिला अध्यक्ष के द्वारा अपनी जिला कार्यकारिणी घोषित की जाएगी।

बैठक प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण भड़ेरिया की अध्यक्षता में संगठन की शनिवार को बैठक पुरानी गल्ला मंडी सिंधिया पार्क गुना में रखी गई। इस बैठक में संत श्री गाडगे जयंती महोत्सव मानस भवन गुना में जयंती महोत्सव कार्यक्रम के दौरान हुई आय और व्यय का विवरण प्रस्तुत किया गया। साथ ही संगठन के नये जिला अध्यक्ष रामपाल रजक पीओपी को सर्वसम्मति से घोषित किया गया। इस दौरान उपस्थित सभी लोगों ने जिला अध्यक्ष का पुषपहार से स्वागत किया। स्वागत उपरांत नए जिला अध्यक्ष ने कहा कि मैं आगामी 07 अप्रेल होली मिलन समारोह के दौरान अपनी नई जिला कार्यकारिणी की घोषणा करूंगा।

बैठक के दौरान प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण भड़ेरिया, प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश रजक मातापुरा, संभाग अध्यक्ष बंटी झाला, संभाग मंत्री दिनेश रजक पीओपी, जिला अध्यक्ष रामपाल रजक, जिला उपाध्यक्ष मुकेश रजक, घनश्याम वास्त्री, मिथुन रजक, दशरथ रजक, युवा जिला अध्यक्ष गोविंद रजक, युवा जिला उपाध्यक्ष विनोद रजक मौजूद थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
RNI News Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.