रजक महासमाज संगठन की युवा, वरिष्ठ और संभाग कार्यकारिणी घोषित

Sunday, July 2, 2023 - 16:19
Updated: 3 years ago
0
रजक महासमाज संगठन की युवा, वरिष्ठ और संभाग कार्यकारिणी घोषित

गुना। रजक महासमाज मध्य प्रदेश संगठन की बैठक आज स्थानीय हनुमान टेकरी परिसर में रखी गई। इस बैठक में संगठन की वरिष्ठ इकाई, युवा इकाई और महिला इकाई सहित संभाग की कार्यकारिणी की घोषणा की गई। संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश रजक मातापुरा  ने बताया कि आज की बैठक संगठन के प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण भड़ेरिया की अध्यक्षता में गई । इस बैठक में प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण भड़ेरिया ने राकेश रजक को प्रदेश मंत्री घोषित किया, संभाग कार्यकारिणी में संभाग अध्यक्ष बंटी झाला ने दिनेश रजक पीओपी को संभाग उपाध्यक्ष, श्रीनंदन रजक को संभाग महामंत्री बनाया है। वरिष्ठ इकाई जिला अध्यक्ष छोटेलाल रजक ने अपनी कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए बताया कि मुकेश रजक को जिला प्रभारी, घनश्याम वास्त्री उपाध्यक्ष,रामपाल रजक उपाध्यक्ष, रामदयाल रजक उपाध्यक्ष, बंटी कबाड़ी सचिव, नीरज रजक व मिथुन रजक को महामंत्री, राजू रजक मंत्री, राजेश बीलाबावडी कोषाध्यक्ष, राजू रजक डेकोरेशन मंत्री, दशरथ रजक सहसचिव बनाए गए हैं। संगठन की कार्यकारिणी में रामस्वरूप रजक, चंपालाल रजक सहित 11 लोगों को शामिल किया गया है। लालाराम रजक पीतमपुर ब्लॉक अध्यक्ष पगारा, बसंतीलाल उपाध्यक्ष पगारा, मनीराम रजक ब्लॉक सचिव पगारा को बनाया गया है। युवा इकाई जिला अध्यक्ष गोविंद रजक ने अपनी कार्यकारिणी घोषित करते हुए सौरभ रजक को युवा उपाध्यक्ष, विनोद रजक को उपाध्यक्ष, अजय रजक सचिव, विशाल रजक कोषाध्यक्ष ,राज रजक महामंत्री, संतोष रजक महामंत्री , शिवम रजक मंत्री, सौरभ रजक मंत्री, प्रशांत रजक गौरव रजक हरवीर सिंह और गौरव रजक, कृष्णा रजक, हर्षित रजक को कार्यकारिणी में शामिल किया गया है। प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण भड़ेरिया ने राकेश रजक को प्रदेश मंत्री घोषित किया और संगठन के सभी नवीन पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User