“ये उपदेश नहीं, नाकामी के सबूत हैं”: राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला

Monday, May 11, 2026 - 13:03
0
“ये उपदेश नहीं, नाकामी के सबूत हैं”: राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला

राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हालिया अपीलों को लेकर तीखा हमला बोला है। पश्चिम एशिया संकट और आयात पर निर्भरता कम करने को लेकर प्रधानमंत्री द्वारा जनता से की गई अपील पर प्रतिक्रिया देते हुए राहुल गांधी ने कहा कि यह सरकार की “नाकामी का सबूत” है।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए राहुल गांधी ने लिखा कि प्रधानमंत्री जनता से कह रहे हैं— “सोना मत खरीदो, विदेश मत जाओ, पेट्रोल कम जलाओ, खाने का तेल कम करो, मेट्रो में चलो और घर से काम करो।” उन्होंने कहा कि यह कोई सलाह नहीं, बल्कि सरकार की विफलताओं का संकेत है।

कांग्रेस नेता ने आगे कहा कि 12 वर्षों के शासन के बाद देश को ऐसी स्थिति में पहुंचा दिया गया है, जहां सरकार लोगों को यह बताने लगी है कि उन्हें क्या खरीदना चाहिए, क्या नहीं खरीदना चाहिए और कहां जाना चाहिए या नहीं जाना चाहिए। राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि सरकार हर बार जिम्मेदारी जनता पर डालकर अपनी जवाबदेही से बचने की कोशिश करती है।

उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी को “समझौता करने वाला प्रधानमंत्री” बताते हुए कहा कि अब देश चलाना उनके बस की बात नहीं रह गया है।

दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को सिकंदराबाद में एक कार्यक्रम के दौरान आयात पर निर्भरता कम करने की जरूरत पर जोर दिया था। उन्होंने लोगों से खाने के तेल का उपयोग कम करने और किसानों से रासायनिक खाद का इस्तेमाल घटाकर प्राकृतिक खेती अपनाने की अपील की थी।

प्रधानमंत्री ने कहा था कि खाने के तेल और रासायनिक खाद के आयात पर देश की बड़ी मात्रा में विदेशी मुद्रा खर्च होती है। यदि लोग तेल की खपत कम करें और किसान प्राकृतिक खेती की ओर बढ़ें, तो इससे देश की अर्थव्यवस्था मजबूत होगी और पर्यावरण संरक्षण में भी मदद मिलेगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User