यूपी: योगी कैबिनेट की बैठक आज, हो सकते हैं कई अहम फैसले

योगी कैबिनेट की बैठक आज होने जा रही है। आज होने वाली बैठक में कई अहम फैसले हो सकते हैं। 

Monday, March 10, 2025 - 06:20
0
यूपी: योगी कैबिनेट की बैठक आज, हो सकते हैं कई अहम फैसले

लखनऊ (आरएनआई) मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में सोमवार सुबह कैबिनेट की बैठक होगी, जिसमें कई विभागों के प्रस्तावों को मंजूरी प्रदान की जाएगी। तत्पश्चात योगी मंत्रिमंडल की बैठक करेंगेज, जिसमें मंत्रियों को आगामी कार्यक्रमों और संगठनात्मक चुनावाें के दृष्टिगत अहम दिशा-निर्देश दिया जाएगा। वहीं देर शाम सीएम जेवर एयरपोर्ट के निर्माण कार्य की समीक्षा भी करेंगे, ताकि जल्द पीएम मोदी से लोकार्पण कराया जा सके।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। करीब एक घंटे की मुलाकात के दौरान दोनों के बीच मंत्रिमंडल विस्तार, संगठनात्मक चुनाव जैसे अहम मुद्दों पर चर्चा हुई। इस दौरान सीएम योगी ने पीएम से अप्रैल में नोएडा स्थित जेवर एयरपोर्ट के उद्घाटन के लिए समय देने का अनुरोध भी किया। सीएम ने प्रदेश में प्रस्तावित मंत्रिमंडल विस्तार के साथ पार्टी के नए प्रदेश अध्यक्ष के नामों पर भी चर्चा की। बता दें, योगी शनिवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से भी मिले थे।

 इसके बाद पीएम से सीएम की इस मुलाकात को सरकार और संगठन में बदलावों पर सहमति बनाने के रूप में देखा जा रहा है। पार्टी सूत्रों की मानें तो होली के बाद संभावित मंत्रिमंडल विस्तार में 6 नए चेहरों को जगह दी जा सकती है। वहीं, कुछ वर्तमान मंत्रियों को संगठन में भेजा जा सकता है तो कुछ के विभाग बदले जा सकते हैं। विस्तार में ओबीसी और दलित नेताओं को जगह देकर सपा के पीडीए को भी जवाब देने की कवायद हो सकती है। भाजपा के सांगठनिक चुनाव के तहत जिलाध्यक्षों की सूची जारी होने के साथ नए प्रदेश अध्यक्ष को भी चुना जाना है। चर्चा है कि पीएम ने इन सभी मुद्दों पर सीएम की राय जानी और अहम निर्देश दिए।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User