यूपी में सुबह दस बजे तक 11.67 फीसदी मतदान, सबसे कम मथुरा में

लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में आज यूपी की आठ सीटों पर मतदान जारी है। अमरोहा, मेरठ, बागपत, गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर, बुलंदशहर, अलीगढ़ और मथुरा में सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक वोट पड़ेंगे।

Friday, April 26, 2024 - 10:10
0
यूपी में सुबह दस बजे तक 11.67 फीसदी मतदान, सबसे कम मथुरा में

मथुरा (आरएनआई) गाजियाबाद विधानसभा क्षेत्र के कैला भट्ठा में चूड़ी मार्केट में बने बूथ पर कड़ी सुरक्षा है। अभी तक बूथ पर 55 वोट पड़े हैं। जी डी गोयंका स्कूल में बनाए गए बूथ पर बुजुर्ग महिला राजकली ने मतदान किया। एडिशनल कमिश्नर दिनेश कुमार पी ने लोनी इंटर कॉलेज में पहुंचकर मतदान केंद्र का जायजा लिया। भोपुरा के कंपोजिट विद्यालय में मतदान के दौरान डीसीपी ट्रांस हिंडन निमिष पाटील ने सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया। 

शालीमार गार्डन के सेंट मैरी स्कूल के बाहर नरेंद्र मोदी का कट आउट लगा हुआ। भोपुरा की शालीमार सिटी सोसायटी में स्थानीय निवासियों ने वोट डाला। शालीमार सिटी सोसायटी में मतदाता वोट डालने के लिए लाइन में लगे। 

गजियाबाद विधान सभा क्षेत्र में शंभू दयाल इंटर कालेज में मतदान करने के लिए मतदाताओं की भीड़ लग रही है। खोड़ा की स्थानीय समस्याओं को देखते हुए खोड़ा के युवा ने शादी से पहले मतदान किया। 

अर्थला के रामनगर निवासी 73 साल की कमलेश ने देश के नाम पर वोट दिया। 72 साल की शांति देवी ने खोड़ा में गंगाजल के लिए अपना वोट दिया। मतदाता महेंद्र सिंह (84) को दोनों आंखों से दिखता नहीं है। इन्होंने देश के विकास के नाम वोट दिया।

गाजियाबाद में ऑक्सी होमेज सोसायटी स्थित पिंक बूथ खाली पड़ा है। इंदिरापुरम स्थित कृष्ण शिप्रा अपर सोसाइटी में बुजुर्ग दंपती ने मतदान किया। खोड़ा गांव में प्राथमिक विद्यालय में मतदान केंद्र पर मतदाताओं की लाइन लगी है। लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने गनौली गांव में प्राथमिक विद्यालय में लाइन में लगकर वोट डाला।

साहिबाबाद विधानसभा क्षेत्र के नंदग्राम में मदर इंडिया पब्लिक स्कूल के सामने मजदूरों का समूह खड़ा है। इन्हें काम की तलाश है, जिससे की शाम को परिवार को रोटी खिला सकें। पास में ही मतदान हो रहा है, लेकिन वहां मतदाताओं की संख्या बहुत कम है।

87 वर्षीय बुजुर्ग मतदाता अपनी बहू के साथ वोट डालने पहुंचे। साहिबाबाद विधानसभा क्षेत्र के नंदग्राम में नंदिनी पब्लिक स्कूल और जेक्जी स्कूल में मतदान के लिए प्रतिनिधि और मतदाता लिस्ट में नाम तलाशते हुए दिखाई दिए। नेहरू नगर के गाजियाबाद पब्लिक स्कूल के बाहर बस्ते पर मतदाता अपने नाम की पर्ची लेने पहुंचे। खेतान पब्लिक स्कूल के बाहर वोटर्स मतदाता सूची में अपना नाम तलाशते दिखाई दिए। साहिबाबाद विधानसभा क्षेत्र के नंदग्राम स्थित मदर इंडिया पब्लिक स्कूल में शांतिपूर्वक मतदान चलता रहा। राजेंद्र नगर सेक्टर 5 निवासी कृष्ण एवं शांति बीमार होने के बावजूद वोट डालने पहुंचे।

दूधेश्वरनाथ मठ के महंत नारायण गिरी ने शंभू दयाल कॉलेज में पहुंचकर मतदान किया। साहिबाबाद विधानसभा क्षेत्र के नंदग्राम में नंदिनी पब्लिक स्कूल बूथ में अभी इक्का-दुक्का मतदाता ही मतदान करने के लिए पहुंच रहे हैं। सबसे अधिक परेशानी हो रही है लोगों के घर मतदान की पर्ची नहीं पहुंची है और लोग मतदान केंद्र ढूंढ रहे हैं।

नन्दग्राम बी ब्लॉक निवासी स्वेता ने कांशीराम कॉलेज से वोट डाला। स्वेता का कहना है कि उन्होंने बेरोजगारी और महंगाई कम करने के लिए वोट दिया है।

समाजवादी पार्टी ने चुनाव आयोग से शिकायत की है कि नौगावां सादात में बूथ संख्या 15 पर उनके कार्यकर्ताओं को पुलिस धमका रही है। इस बारे में पार्टी ने एक्स पर पोस्ट किया है। इसे रिट्वीट करते हुए डीएम अमरोहा ने कहा है कि मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण रूप से चल रही है। सेक्टर मजिस्ट्रेट से जानकारी लेने पर इस तरह की कोई बात सामने नहीं आई है। सभी लोग उत्साह और उमंग के साथ मतदान प्रक्रिया में भाग ले रहे हैं ।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User