यूपी में भारी बारिश का अलर्ट आज और कल, तापमान में 4 डिग्री तक गिरावट के आसार

यूपी में बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग ने तीन और चार अगस्त को कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। 

Aug 3, 2025 - 11:02
 0  108
यूपी में भारी बारिश का अलर्ट आज और कल, तापमान में 4 डिग्री तक गिरावट के आसार

लखनऊ (आरएनआई) प्रदेश में मानसून की सक्रियता में संभावित वृद्धि के कारण दो दिन तक भारी से बहुत भारी बारिश होने के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार, मानसून के अपनी सामान्य स्थिति के उत्तर में खिसकने और भौगोलिक परिस्थितियों के प्रभाव से प्रदेश में मानसून की सक्रियता बढ़ गई है। इस वजह से अनेक स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना व्यक्त की जा रही है।

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि पिछले 24 घंटों में कासगंज के सहवर में सबसे अधिक 133 मिमी. बारिश दर्ज की गई। वहीं कन्नौज के छिबरामऊ में 127 मिमी., कानपुर में 111 मिमी. बारिश हुई। रविवार और सोमवार को तराई और दक्षिणी पश्चिमी यूपी में भारी बारिश की संभावना व्यक्त की जा रही है। इसकी वजह से तापमान तीन से चार डिग्री तक कम हो सकता है।

शहर में शनिवार को बादल जमकर बरसे। शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक में झमाझम बारिश हुइ्र। मौसम विभाग के अनुसार राजधानी में रविवार व सोमवार को भी भारी बारिश के आसार हैं।बारिश का यह दौर चार-पांच दिन तक जारी रहेगा। इससे तापमान में तीन से चार डिग्री तक की गिरावट आ जा सकती है। बारिश उमस से राहत दिलाएगी। मौसम भी सुहावना रहेगा।

शहर में शनिवार को दिनभर रुक-रुककर होती रही बारिश ने गर्मी से राहत दिलाई। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक मो. दानिश और अतुल कुमार सिंह ने बताया कि शनिवार को राजधानी में औसत 3.2 मिमी. बारिश दर्ज की गई। अधिकतम तापमान 33.3 और न्यूनतम तापमान 27.1 डिग्री रहा। रविवार को कहीं रुक-रुककर तो कहीं भारी बारिश हो सकती है।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
RNI News Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.