इंडिगो थप्पड़कांड: पीड़ित असम में मिला, घटना के बाद हुआ था लापता, परिजनों ने दर्ज कराई थी गुमशुदगी

मुंबई से कोलकाता आ रही इंडिगो की उड़ान में मारपीट का शिकार हुआ शख्स कोलकाता एयरपोर्ट पर उतरने के बाद लापता हो गया था। परिवार ने घटना की जानकारी मिलने के बाद गुमशुदगी की रिपोर्ट लिखाई थी। 

Aug 3, 2025 - 11:03
 0  81
इंडिगो थप्पड़कांड: पीड़ित असम में मिला, घटना के बाद हुआ था लापता, परिजनों ने दर्ज कराई थी गुमशुदगी

गुवाहाटी (आरएनआई) इंडिगो की फ्लाइट संख्या 6ई138 में सफर कर रहे एक यात्री ने अपने सहयात्री को शुक्रवार को थप्पड़ जड़ दिया था। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। पीड़ित शख्स की पहचान हुसैन अहमद के रूप में हुई थी। फ्लाइट के कोलकाता में लैंड करते हुए आरोपी को सुरक्षा अधिकारियों को सौंप दिया गया था। हालांकि इसी बीच पीड़ित के परिवार ने उनके लापता होने की बात कही थी। जिसके बाद परिवार ने उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज करायी थी। 

थप्पड़ मारे जाने के बाद फ्लाइट में पैनिक अटैक का शिकार हुए हुसैन अहमद को असम के बारपेटा रेलवे स्टेशन से ढूंढ लिया गया है। असम के कछार जिले के 32 वर्षीय हुसैन अहमद मजूमदार सिलचर के रहने वाले हैं। गुरुवार को मुंबई से कोलकाता के लिए उड़ान भरी थी और अगले दिन उन्हें वहां से सिलचर के लिए दूसरी उड़ान लेनी थी। इसी दौरान उनके साथ यह घटना घटी थी। 

मुंबई के एक होटल में काम करने वाले मजूमदार पहले भी कई बार इस मार्ग से उड़ान भर चुके थे। घटना की जानकारी न होने के कारण उनका परिवार शुक्रवार को सिलचर एयरपोर्ट पर उन्हें लेने पहुंचा था। वायरल वीडियो देखने के बाद जब परिजनों ने संपर्क करना चाहा तो उनका मोबाइल स्विच ऑफ मिला। जिसके बाद परिवार ने उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट लिखवायी।

जांच में पता चला कि उन्होंने न तो शुक्रवार को कोलकाता से सिलचर की उड़ान ली और न ही शनिवार को कोलकाता एयरपोर्ट से कहीं और जगह की उड़ान ली। इसके बाद सूचना मिली कि वे बारपेटा रेलवे स्टेशन पर देखे गए हैं। पुलिस ने उन्हें वहां से बरामद किया। एक अधिकारी ने बताया कि वे अस्वस्थ लग रहे थे और अब उन्हें घर ले जाया जा रहा है।

इस घटना के सामने आने के बाद  इंडिगो ने सोशल मीडिया पर लिखा, उचित जांच के बाद उपद्रवी कस्टमर से जुड़ी घटना के संबंध में आवश्यक कार्रवाई के लिए औपचारिक रूप से संबंधित अधिकारियों को सूचित कर दिया गया है। एयरलाइन ने कहा कि फ्लाइट में इस तरह के उपद्रवी व्यवहार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। एयरलाइन ने कहा कि उपद्रव मचाने वाले व्यक्ति को इंडिगो की किसी भी फ्लाइट में उड़ान भरने से प्रतिबंधित कर दिया गया है। यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि व्यक्ति पर कितने समय का बैन लगा है।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
RNI News Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.