यूनियन फुटबॉल क्लब के ग्रीष्म कालीन कैंप का समापन

Monday, June 16, 2025 - 11:46
Updated: 1 year ago
0
यूनियन फुटबॉल क्लब के ग्रीष्म कालीन कैंप का समापन

जयपुर (आरएनआई) यूनियन फुटबॉल क्लब द्वारा आयोजित ग्रीष्म कालीन स्पोर्ट्स ट्रेनिंग कैंप का कल समापन हो गया। यह कैंप 15 मई को शुरू हुआ था।राजधानी जयपुर के ऐतिहासिक रामनिवास बाग ग्राउंड में महीने भर तक चले इस कैंप का समापन भारतीय पुलिस सेवा के वरिष्ठ अधिकारी प्रफुल्ल कुमार के हाथों सहभागियों को पुरस्कृत करने के साथ संपन्न हुआ। 

इस अवसर पर यूनियन क्लब के सचिव महिपाल स्वामी, उपाध्यक्ष सन्नी सेबेस्टियन, कॉर्डिनेटर अभिनव स्वामी, भारत व इंग्लैंड में कंप्लीट स्पोर्ट्स सॉल्यूशन की डायरेक्टर दीप्ति उम्मत, प्रतिष्ठा स्कूल की अध्यक्ष अर्पिता माथुर, राष्ट्रदूत के यदुवेन्द्र शर्मा, पूर्व खेल अधिकारी एवं कबड्डी कोच राजनारायण शर्मा, , योग गुरु भव्या राजावत, तथा फुटबॉल एवं कबड्डी के खिलाड़ी और उनके अभिभावक बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

शिविर में पद्मनाभ, प्रतिष्ठा, ऋषि, देवांशी, अफसान, हिमांशी, मानविक, कपीश, आरुष, रुद्राक्ष, विक्रमान को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए मेडल और सर्टिफिकेट प्रदान किये गये। क्लब समन्वयक और आयोजक अभिनव स्वामी ने बताया कि हर साल लगने वाले  इस कैंप के दौरान बच्चों को खेल प्रशिक्षण के साथ साथ स्वस्थ आहार देकर शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य पर भी ध्यान दिया जाता है।
एल.एस.
.
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User