युवा देश का भविष्य है: प्रो. योगेश कुमार

सनंत सिंह

Friday, June 16, 2023 - 12:29
0
युवा देश का भविष्य है: प्रो. योगेश कुमार
युवा देश का भविष्य है: प्रो. योगेश कुमार
युवा देश का भविष्य है: प्रो. योगेश कुमार
युवा देश का भविष्य है: प्रो. योगेश कुमार

नयी दिल्ली, 16 जून 2023, (आरएनआई)। जाने माने शिक्षाविद प्रो. योगेश कुमार ने कहा है कि युवा देश के भविष्य हैं और उन्हें सत्य एवं निष्ठा के साथ आगे बढ़ना चाहिए।

प्रो. कुमार कल मीठापुर में स्किल डेवलप मंत्रालय के तहत जी20 के उपलक्ष्य में जेआईटीएम की ओऱ से पखवाड़े भर के वर्क शाप के समापन पर सहभागियों को संबोधित कर रहे थे।

इस मौके पर अनेक सहभागियों को धन राशि एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इसमें अवनीश, पूजा, कविता, प्रियंका, जीतेंन्द्र, अंजली, प्रिया, अजय सिंह, आरती एवं शिल्पी शामिल हैं।

प्रो. कुमार ने कहा कि मनुष्य जीवन थोड़े समय के लिए निर्धारित है और इसी समय में हमें अपनी सत्य एवं निष्ठा से कई बड़े कार्य करने हैं।इस संबंध में उन्होंने बुद्ध से लेकर अंबानी तक के उदाहरण दिए।

जेआईटीएम के प्रमुख प्रो. कुमार ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश तरक्की के राह पर अग्रसर है। युवा वर्गों को इस समय का अधिक से अधिक सदुपयोग करना चाहिये।

प्रो. कुमार ने कहा कि सच्चाई में बड़ी ताकत होती है। इसे कोई झुठला नहीं सकता है। हमें ईश्वर का नुमाइंदे बनकर सत कार्यो को करते रहना चाहिए। तभी हम तरक्की कर पाएंगे। एल. एस.

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User