युवती के गले में कैची मारकर हत्या

Wednesday, December 13, 2023 - 21:28
Updated: 3 years ago
0
युवती के गले में कैची मारकर हत्या

इंदौर, (आरएनआई) इंदौर के रावजी बाजार थाना क्षेत्र में शनिवार को एक युवती के गले में कैंची मारकर उसकी हत्या कर दी गई थी। 

युवती निकिता प्रजापत सागर की मूल निवासी थी। वह एक युवक के साथ यहां पर किराए के मकान में रह रही थी और पुलिस को संदेह है कि उसी ने निकिता की हत्या की है। इस मामले में निकिता के परिजन ने अब निकिता के शव को लेने से भी इनकार कर दिया है।

 एडिशनल डीसीपी अभिनय विश्वकर्मा ने बताया कि निकिता के पिता और बहन ने शव लेने से इनकार कर दिया है। परिजन ने पुलिस से कहा कि वो 8 साल पहले ही हमारे लिए मर चुकी थी, जब उसने घर से भागकर परिवार की बदनामी की थी। ऐसी स्थिति में पुलिस अब नगर निगम की मदद से उसका अंतिम संस्कार करेगी। 

गुना के प्रवीण को लिया हिरासत में
पुलिस ने इस मामले में गुना से प्रवीण नाम के एक संदेही को हिरासत में लिया है। बताया जा रहा है कि प्रवीण ही युवती के साथ कुछ दिनों पहले इंदौर में रहने आया था। पुलिस टीम को कई साक्ष्य और सोशल मीडिया से जानकारी मिली है। जिसके बाद पुलिस की एक टीम ने गुना पहुंचकर संदेही को हिरासत में लिया। प्रवीण के इंदौर आते ही इस मामले में अन्य जानकारियां मिल पाएंगी। 

खून में लथपथ मिला था शव
9 दिसंबर को जबरन कॉलोनी में निकिता प्रजापत मूल निवासी सागर का खून में लथपथ शव मिला था। गले पर कैंची मारकर उसकी हत्या की गई थी। हत्या के पहले आरोपी और युवती ने साथ में खाना खाया, जिसके बाद दोनों के बीच विवाद हो गया, जिसमें आरोपी ने गले में कैंची मारकर युवती को मौत के घाट उतर दिया था।

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User