अनियंत्रित बाइक से गिरकर युवक की मौत
फतेहपुर (आरएनआई) सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के ग्राम सैदनापुर के समीप रविवार की रात अनियंत्रित होकर बाइक गिर जाने से 30 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए सीएचसी ले जा रहे थे तभी रास्ते में उसने दम तोड़ दिया।
जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के नौबस्ता नौगांव निवासी स्व0 रामदेव निषाद का पुत्र रामखेलावन रविवार की रात लगभग आठ बजे रिश्तेदारी से घर वापस आ रहा था। तभी सैदापुर के समीप अनियंत्रित होकर बाइक गिर जाने से गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार के लिए एंबुलेंस से सीएचसी भेजा तभी रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर विच्छेदन गृह भेज दिया।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



