यह प्रवेश द्वार अब यातायात में सबसे बड़ी बाधा, दुर्घटना की आशंका और जंबो जाम की वजह, फिर भी नहीं चेता प्रशासन?

Friday, February 28, 2025 - 13:51
Updated: 2 years ago
0
यह प्रवेश द्वार अब यातायात में सबसे बड़ी बाधा, दुर्घटना की आशंका और जंबो जाम की वजह, फिर भी नहीं चेता प्रशासन?

गुना (आरएनआई) एबी रोड से नानाखेड़ी मंडी की ओर जाने वाले रास्ते पर निर्मित किया गया यह प्रवेश द्वार अब यातायात में सबसे बड़ी बाधा, दुर्घटना की आशंका और जंबो जाम की वजह बन गया है। शादी ब्याह के समय और मंडी में आवक होने पर यहां मैरिज गार्डन्स और मंडी में वाहनों का आवागमन बाधित होता है। 

जब यह गेट निर्मित हुआ था तब एबी रोड इस गेट तक ही चौड़ी थी इस कारण तब ये सड़क के किनारे था। लेकिन अब रोड चौड़ी किए जाने के बाद यह गेट इस तिराहे पर एक ओर की सड़क के बीचों बीच आ गया है। इस मार्ग से अनेक जनप्रतिनिधि, अफसर और सरकार गुजरती है, लेकिन कोई भी इस अनुपयोगी और परेशानी का कारण बन चुके ढांचे को तोड़ने के आदेश नहीं दे पा रहा। 

बता रहे हैं कि किसी प्रचलित जांच की आड़ ली जाती है। यदि कोई जांच चल भी रही है तो इस ढांचे की वीडियोग्राफी करा कर फोटोग्राफ संरक्षित कर इसकी गुणवत्ता, मूल्यांकन आदि आवश्यक चीजों जो जांच में शामिल की जाना हो, का लेखजोखा तीन विभिन्न निर्माण विभागों के ईई के नेतृत्व में तैयार कराया जा सकता है। लेकिन इस गेट को जो अब अप्रासंगिक है, अनुपयोगी है, बाधा बन चुका है, दुर्घटना को निमंत्रण दे रहा है, इसे लोकहित में हटाना चाहिए।

Follow  RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User