म्याना में सिंधिया की जनसुनवाई: 737 आवेदनों में से 99 का मौके पर समाधान

Sunday, March 15, 2026 - 20:35
Updated: 5 months ago
0
म्याना में सिंधिया की जनसुनवाई: 737 आवेदनों में से 99 का मौके पर समाधान

गुना (आरएनआई) आज केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री तथा गुना सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया के गुना जिले के म्याना दौरे के दौरान जिला ट्रेनिंग सेंटर और सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का निरीक्षण किया और जनसुनवाई में आम नागरिकों की समस्याएँ सुनकर उनके त्वरित समाधान के निर्देश दिए।

मरीजों से सेवाओं के बारे में सिंधिया ने ली जा जानकारी
केंद्रीय मंत्री ने जिला ट्रेनिंग सेंटर का निरीक्षण कर सभी चल रहे प्रोजेक्ट्स को तय समयसीमा में ख़त्म करने के निर्देश दिए। इसके बाद केंद्रीय मंत्री ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, म्याना का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने ओपीडी की व्यवस्थाओं को देखा और मरीजों से बात कर उनका हाल चाल जाना और चल रही सेवाओं के बारे में उसने फीडबैक लिया। 

जनसुनवाई में सुनीं नागरिकों की समस्याएँ
इसके पश्चात केंद्रीय मंत्री ने म्याना में आयोजित जनसुनवाई कर नागरिकों की समस्याएँ सुनीं। जनसुनवाई के दौरान कुल 737 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 99 मामलों का स्वयं सिंधिया ने मौके पर तत्काल समाधान निकाला। लगभग 200 आवेदनों को केंद्रीय मंत्री ने स्वयं सुना, जबकि शेष 638 आवेदन ‘वर्क इन प्रोग्रेस’ के रूप में दर्ज किए गए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्रत्येक आवेदन का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जाए। सभी आवेदनों को ऑनलाइन पंजीकृत किया गया है और उनकी ऑनलाइन ट्रैकिंग प्रणाली के माध्यम से नियमित समीक्षा की जाएगी, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि कितने मामलों का समाधान हुआ, कितने लंबित हैं और जिनका समाधान नहीं हो पाया है उसके कारण क्या हैं।

गंगाराम को तुरंत दिलवाया हियरिंग एड
जनसुनवाई के दौरान गंगाराम नामक एक व्यक्ति ने केंद्रीय मंत्री को बताया कि उन्हें पिछले तीन से चार वर्षों से सुनने में गंभीर परेशानी हो रही है। यह सुनते ही सिंधिया ने तुरंत अधिकारियों को निर्देश दिए और कुछ ही मिनटों में गंगाराम को हियरिंग एड उपलब्ध कराया गया। हियरिंग एड मिलने के बाद गंगाराम के चेहरे पर खुशी साफ झलक रही थी। उन्होंने केंद्रीय मंत्री का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर सिंधिया ने प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे गंगाराम को हियरिंग एड की बैटरी बदलने और उसके उपयोग की प्रक्रिया भी समझाएँ, ताकि आगे उन्हें किसी प्रकार की कठिनाई न हो।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User