मौत के मुहाने से वापस आई जिंदगी, ग्वालियर में डॉक्टर ने मिनटों में बचाई हार्ट मरीज की जान

Sunday, April 26, 2026 - 18:04
Updated: 3 months ago
0
मौत के मुहाने से वापस आई जिंदगी, ग्वालियर में डॉक्टर ने मिनटों में बचाई हार्ट मरीज की जान

ग्वालियर (आरएनआई) ग्वालियर से एक सुकून देने वाली खबर सामने आई है, जहां समय पर इलाज ने एक महिला को नई जिंदगी दे दी। जिला चिकित्सालय मुरार में 52 वर्षीय महिला को अचानक तेज सीने में दर्द के बाद गंभीर हालत में भर्ती कराया गया। जांच में सामने आया कि उन्हें गंभीर हार्ट अटैक (Extensive Anterior Wall Myocardial Infarction) हुआ है और ब्लड प्रेशर भी बेहद खतरनाक स्तर पर पहुंच चुका था।

ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर डॉ. मुकेश सिंह तोमर ने बिना देर किए तत्काल ईसीजी कर स्थिति को समझा और फिर लाइफ सेविंग थ्रोम्बोलाइसिस के जरिए दिल की नसों में जमे खून के थक्के को घोलकर मरीज की जान बचा ली।बताया जा रहा है कि जिला चिकित्सालय मुरार में पहली बार इस तरह की Life Saving Thrombolysis कर मरीज की जान बचाई गई है, जो स्वास्थ्य सेवाओं के लिए बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।फिलहाल मरीज की हालत स्थिर बताई जा रही है और आगे के उपचार के लिए उसे जयारोग्य अस्पताल के हृदय रोग विभाग में रेफर किया जाएगा।डॉक्टरों का कहना है कि अगर हार्ट अटैक के मरीज को समय पर इलाज मिल जाए,तो जान बच जाए।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User