मोरंग माफियाओं की दबंगई चरम पर, प्रशासन बेबस, गणेश चतुर्थी पर पूजा पंडाल तक पहुंची गुंडागर्दी, पुलिस पर मिलीभगत के आरोप

Friday, August 29, 2025 - 20:17
Updated: 1 year ago
0
मोरंग माफियाओं की दबंगई चरम पर, प्रशासन बेबस, गणेश चतुर्थी पर पूजा पंडाल तक पहुंची गुंडागर्दी, पुलिस पर मिलीभगत के आरोप

फतेहपुर (आरएनआई) गणेश चतुर्थी पर पूरा जिला भक्ति और आस्था में डूबा रहा। इस बीच गणेश उत्सव में व्यवधान डालने का एक मामला प्रकाश में आया है। भक्तिमय वातावरण के बीच असोथर थाना क्षेत्र में मोरंग माफियाओं की दबंगई सुर्खियों में आ गई। आरोप है कि डंप संचालकों के गुर्गे पूजा-पांडाल में घुसकर कमेटी सदस्यों से अभद्रता करने लगे और ओवरलोड वाहनों को निकलवाने लगे।

असोथर कस्बा में गणेश स्थापना के अवसर पर स्थानीय पुलिस ने पंडाल को एक फुट कम कराने का आदेश दिया। समिति ने आदेश मान भी लिया। इसके बाद भी डंप संचालकों के गुर्गे मौके पर पहुंचे और पंडाल हटाने की धमकी देने लगे। ग्रामीणों का कहना है कि लगभग छह साल से पंडाल इसी जगह लगता रहा है और कभी किसी तरह की समस्या नहीं हुई, लेकिन इस बार पुलिस और माफियाओं की मिलीभगत साफ तौर भी दिखाई दे रही है। गणेश उत्सव आयोजन कमेटी के संरक्षकों का आरोप है कि उन्होंने रात एक बजे तक ओवरलोड वाहनों को रोकने की मांग रखी थी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की, बल्कि उल्टा माफियाओं के इशारे पर समिति को धमकाया गया है। ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस हमारी शिकायत सुनने की बजाय माफियाओं का पक्ष ले रही है। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि किस तरह डंप संचालकों और पुलिस की बातचीत हो रही है। घटना के कई वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, लेकिन समाचार पत्र वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। कमेटी सदस्यों ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि पुलिस ने इस मामले में ठोस कदम नहीं उठाया तो वे कल मुख्यालय पहुंच कर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपेंगे। अगर इसके बाद भी कार्रवाई नहीं हुई तो क्षेत्र में बड़ा आंदोलन खड़ा किया जाएगा। इस विषय पर थाना प्रभारी अभिलाष तिवारी का कहना है कि दोनों पक्षो से कोई तहरीर नही मिली है, बल्कि दोनों पक्षो को बुलाकर समझा दिया गया है कि आपस मे सामंजस बनाकर कार्य करें।


Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User