मोबाईल कोर्ट के माध्यम से मिला आवेदक को भूमि पर कब्जा
गुना (आरएनआई) कलेक्टर के निर्देशानुसार मोबाइल कोर्ट के माध्यम से भूमि विवाद संबंधी प्रकरणों का निराकरण किया जा रहा है| इसी क्रम में तहसील राघौगढ़ अंतर्गत ग्राम बदरपुर में आज कब्ज़ा सबंधी विवाद का निराकरण कर आवेदक को कब्ज़ा सौंपा गया|
न्यायालय तहसीलदार राघौगढ़ के प्रकरण में ग्राम बदरपुर स्थित भूमि सर्वे क्रमांक 36/2 रकबा 0.200 हेक्टेयर पर से अनावेदक हनुमतसिंह लोधा पुत्र किशन लोधा का अवैध कब्ज़ा हटाया जाकर आवेदक फूलसिंह पुत्र जगन्नाथ जाति गाडरी को कब्ज़ा दिलाये जाने के लिये निवेदन किया गया था। इस सबंध में तहसीलदार तहसील राघौगढ़ अनुराग जैन के नेतृत्व में गठित राजस्व दल द्वारा मौके पर जाकर अनावेदक हनुमतसिंह लोधा पुत्र श्रीकिशन लोधा का अवैध कब्ज़ा हटाकर आवेदक फूलसिंह पुत्र जगन्नाथ जाति गाडरी को कब्ज़ा सौंपा गया। आवेदक द्वारा मोबाइल कोर्ट अंतर्गत त्वरित भूमि का कब्ज़ा दिलाये जाने पर कलेक्टर श्री कन्याल का आभार प्रकट किया गया।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



