‘मोबाईल कोर्ट’  के माध्यम से भूमि संबंधित प्रकरणों का आपसी सहमति से किया जा रहा हैं निराकरण

Friday, May 23, 2025 - 21:46
Updated: 1 year ago
0
‘मोबाईल कोर्ट’  के माध्यम से भूमि संबंधित प्रकरणों का आपसी सहमति से किया जा रहा हैं निराकरण

गुना (आरएनआई) कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल के निर्देशन में ‘मोबाईल कोर्ट’ अंतर्गत भूमि संबंधी विवादों का आपसी सहमति के आधार पर निराकरण किया जा रहा है। इसी क्रम में तहसील बमोरी अंतर्गत ग्राम पंचायत विसोनिया (ग्राम विलास) मे आज मोबाईल कोर्ट के माध्‍यम से आवेदक राजेंद्र सिंह पुत्र बाबुलाल, मोहरसिंह पुत्र रामचंद्र, मनोज पुत्र कल्याण जाति यादव द्वारा कलेक्‍टर श्री कन्‍याल को जनसुनवाई में आवेदन प्रस्तुत कर अवगत कराया कि अनावेदक मलखान पुत्र गजराज सिंह एवं उसके पुत्र विरमाल द्वारा ग्राम विलास की रहवासी वस्ती में रोड के किनारे मकान निर्माण कर रास्ता अवरुद्ध किया जा रहा है जिसे लेकर उभ्यपक्ष में मध्य विवाद भी हुआ।  उक्त रास्ता अवरुद्ध एवं कब्जा सम्बन्धी विवाद को आज मोबाईल कोर्ट कार्यवाही के दौरान उभयपक्ष की आपसी सहमति एवं राजीनामा के आधार पर सुलझाया गया। उभयपक्ष के द्वारा आपसी राजीनामे के सम्बंध में लिखित सहमति (पंचनामा) भी व्यक्त की गईं।। इस दौरान तहसीलदार बमोरी श्री देवदत्त गोलिया, पटवारी ग्राम, कोटवार तथा राजस्व टीम थी।


Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User