‘’मोबाईल कोर्ट’’  के माध्यम से किया जा रहा भूमि संबंधित विवादों का निराकरण

Thursday, May 15, 2025 - 22:48
Updated: 1 year ago
0
‘’मोबाईल कोर्ट’’  के माध्यम से किया जा रहा भूमि संबंधित विवादों का निराकरण

गुना (आरएनआई) कलेक्टर श्री किशोर कुमार कन्याल के निर्देशन में ‘मोबाईल कोर्ट’ अंतर्गत भूमि संबंधी विवादों का आपसी सहमति के आधार पर निराकरण किया जा रहा है। आज तहसील बमोरी अंतर्गत ग्राम पंचायत ख़यावदा के ग्राम माली मोबाईल कोर्ट के माध्‍यम से निराकरण किया गया।

 इसी क्रम में ग्राम माली में स्थित वादग्रस्त भूमि सर्वे क्रमांक 102/8 रकवा 0.836 के सम्बंध में आवेदक रघुवीर पुत्र कमरलाल जोगी, नाथुलाल पुत्र कमरलाल जोगी तथा अनावेदक मर्दन सिंह पुत्र प्रेमनारायण लोधा, गुलाबसिंह पुत्र प्रेमनारायण लोधी के मध्य लगभग पिछले 5 वर्ष से भूमि कब्जा संबंधित विवाद चल रहा था। उक्त विवाद को लेकर आवेदक रघुवीर,नाथूलाल जोगी द्वारा तहसील न्यायालय में अनावेदक को उक्त भूमि से बेदखल कर कब्जा वापिस दिलाने हेतु आवेदन भी प्रस्तुत किया गया था। जिसमे न्यायालय तहसीलदार के  प्रकरण द्वारा दर्ज कर उभ्यपक्ष की सुनवाई की जा रही थी। उक्त कब्जा संबंधित विवाद को आज मोबाईल कोर्ट की कार्यवाही के दौरान उभयपक्ष की आपसी सहमति एवं राजीनामा के आधार पर सुलझाया गया। उभ्यपक्ष के द्वारा आपसी राजीनामे के सम्बंध में लिखित सहमति भी व्यक्त की गईं।।

मोबाइल कोर्ट आयोजन के दौरान तहसीलदार बमोरी देवदत्त गोलिया, पटवारी ग्राम, कोटवार तथा राजस्व व पुलिस का अमला उपस्थित रहा ।


Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User