मोबाइल कोर्ट के माध्‍यम से किया जा रहा हैं भूमि संबंधित प्रकरणों का निराकरण

Friday, March 13, 2026 - 21:25
Updated: 7 months ago
0
मोबाइल कोर्ट के माध्‍यम से किया जा रहा हैं भूमि संबंधित प्रकरणों का निराकरण
गुना (आरएनआई) कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल द्वारा मोबाइल कोर्ट के माध्यम से भूमि संबंधी विवादों का लगातार निराकरण कराया जा रहा है। इसी क्रम में आवेदक रमेश पुत्र हरिराम गुप्ता ग्राम वरखेड़ीराम द्वारा कलेक्टर के समक्ष जनसुनवाई में आवेदन प्रस्तुत किया था। कलेक्‍टर द्वारा प्रकरण को मोबाइल कोर्ट के माध्यम से कब्जा दिलवाये जाने निर्देश दिये गये थे। जिस पर राघौगढ़ एसडीएम अमित कुमार सोनी के मार्गदर्शन में आज तहसीलदार डॉ. उदय सिंह द्वारा ग्राम बरखेड़ी राम में स्थित सर्वे क्रमांक 278/11 रकवा 1.000 हेक्टर रमेश पुत्र हरिराम गुप्ता आदि की भूमि पर अनावेदक गण खुशी लाल पुत्र रामलाल इमरत लाल पुत्र खुशीलाल प्रेम सिंह पुत्र राम सिंह रामसिंह पुत्र रामलाल प्रजापति द्वारा कब्जा किया हुआ था जिसको मौके पर आवेदक एवं अनावेदक की उपस्थिति में समझाइस देकर एवं आवेदक को खेत की सीमाएं बता कर मौके पर ही कब्जा दिलाया गया। इस दौरान नायब तहसीलदार कमल सिंह कोली, राजस्व निरीक्षक लल्लू सिंह भील पटवारी कोमल सिंह भील कोटवार किशन जोगी थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User