मोदी के सपनों को साकार करने का पर्व है सेवा पखवाड़ा: किरार

Thursday, September 11, 2025 - 21:25
Updated: 1 year ago
0
मोदी के सपनों को साकार करने का पर्व है सेवा पखवाड़ा: किरार

गुना (आरएनआई) भारत ही नहीं दुनिया के सर्वाधिक लोकप्रिय नेता, देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस को सेवा पखवाड़ा के रूप में मनाया जा रहा है। 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक मनाए जाने वाला पखवाड़ा वास्तिवक रूप से पीएम मोदी के सेवा और समर्पण जैसे सपनों को धरातल पर साकार करने का पर्व है।

यह बात जिला पंचायत सदस्य और पगारा मंडल के प्रभारी महेंद्र सिंह किरार (सामरसिंगा) ने गुरुवार को सेवा पखवाड़े की तैयारियों को लेकर आयोजित बैठक में कही। इस मौके पर गुना विधायक पन्नालाल शाक्य, मंडल अध्यक्ष नरेंद्र कुशवाह, पूर्व मंडल अध्यक्ष अमित शर्मा, शिवराम कुशवाह सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। सेवा पखवाड़े के रोस्टर और गतिविधियों की जानकारी देते हुए किरार ने बताया कि राष्ट्रीय स्तर पर मनाए जाने वाले पखवाड़े के तहत प्रदेश, जिला, बूथ, पीएचसी, सीएचसी, ब्लॉक और ग्राम स्तर पर अलग कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। पखवाड़े की शुरुआत प्रधानमंत्री के जन्मदिन 17 सितम्बर से होगी। जिसके तहत पगारा मंडल में बूथ स्तर पर स्वच्छता अभियान चलाया जाए। वहीं 17 से 24 सितम्बर तक स्वास्थ्य शिविर में जन सहभागिता और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर प्रधानमंत्री लाइव संबोधन सुना जाएगा। इसके अलावा 18 से 2 अक्टूबर तक रक्तदान शिविर आयोजित कराएंगे और पीएम मोदी की उपलब्धियों व आत्मनिर्भर भारत-विकसित भारत विषय पर प्रबुद्धजनों का संवाद होगा। 25 सितम्बर को पं. दीनदयाल जी के चित्र पर पुष्पांजलि, एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत वृक्षारोपण, बूथ कार्यकर्ता बैठक, कार्यकर्ता के घर भोजन, संगोष्ठी जैसी गतिविधियां आयोजित होंगी। वहीं 21 सितम्बर से 25 दिसम्बर तक आयोजित होने वाले सांसद खेलकूद प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु भाजपा कार्यकर्ता ग्राम स्तर पर, ब्लॉक स्तर और लोकसभा स्तर पर रजिस्ट्रेशन कराएंगे। मंडल प्रभारी महेंद्र सिंह ने पगारा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं से इन गतिविधियों में शिरकत करने और अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित कराने का आव्हान किया है।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User