मैरिज गार्डन संचालकों को तालाबंदी की धमकी के बाद भी प्रशासन की हर कारयवाही टांय टांय फिस
गुना (आरएनआई) विगत दिनों नगर पालिका परिषद गुना द्वारा विभिन्न मैरिज गार्डन पर जाकर नगर पालिका टैक्स, पार्किंग तथा अग्निशमन यंत्रों की जांच कराई गई थी, जिनमें पाया गया कि अधिकांश मैरिज गार्डन संचालकों द्वारा नगर पालिका के टैक्स आदि जमा नहीं कराए गए हैं,और न ही नगर पालिका में अपने गार्डन का पंजीयन कराया है।
मुख्य नगर पालिका अधिकारी बताए अनुसार सभी मैरिज गार्डन संचालकों को दो-दो नोटिस दिए जा चुके हैं, इसके बावजूद भी उनके द्वारा नगर पालिका में आकर टैक्स जमा नहीं कराया जा रहा है। सीएमओ ने बताया कि उन सभी को एक अंतिम अवसर दिया जा रहा है, मार्च माह में 14/3/2026 को होंने वाली लोक अदालत में वह अपना टैक्स जमा करा दें,तथा नपा में पंजीयन करवा लें,यदि वह इसके बावजूद भी टैक्स जमा नहीं कराते तथा शासन की गाइड लाइन का पालन नहीं करते हैं,तो मैरिज गार्डनों को सील करने की कार्रवाही की जाएगी। खबर प्रेस नोट के जरिए खूब प्रकाशित हुई पर क्या प्रसासनिक कारयवाही हुई उसका अता पता नहीं कितनी बसूली की गई ओर कितनी हुईं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)