मैरिज गार्डन में शॉर्ट सर्किट से लगी भयंकर आग, मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ियां

Apr 19, 2024 - 23:36
Apr 19, 2024 - 23:36
 0  1.7k
मैरिज गार्डन में शॉर्ट सर्किट से लगी भयंकर आग, मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ियां

ग्वालियर (आरएनआई) जिले से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है, जहां ग्वालियर के एजी ऑफिस पुल के नीचे बने रंग महल गार्डन और संगम गार्डन में भीषण आग लग गई। जिससे पूरे परिसर में हड़कंप मच गया। आनन फानन में दमकल विभाग को इसकी सूचना दी गई। वहीं, मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम आग बुझाने के प्रयास में जुटी हुई है। फिलहाल, आग आग लगने का कारण अभी तक अज्ञात है। पुलिस द्वारा इसकी जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है।

ग्वालियर जिले में एजी ऑफिस पुल के नीचे बने रंग महल गार्डन और संगम गार्डन में सिलेंडर फटने के कारण भयंकर आग लग गई। वहीं मौके पर ही आग पर काबू पाने के लिए मौके पर दमकल की गाड़ियां पहुंच गई। दमकल की टीम द्वारा लगातार आग बुझाने पर काबू पाया जा रहा है।

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0