जबलपुर में बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ता हुए आमने-सामने, मौके पर पुलिस ने हालात को संभाला

Apr 20, 2024 - 00:02
Apr 20, 2024 - 00:02
 0  351
जबलपुर में बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ता हुए आमने-सामने, मौके पर पुलिस ने हालात को संभाला

जबलपुर (आरएनआई) मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले सहित प्रदेश के 6 लोकसभा सीटों पर पहले चरण की वोटिंग प्रक्रिया संपन्न हो गइ है। वहीं जबलपुर लोकसभा सीट पर महात्मा गांधी वार्ड में बीजेपी-कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के बीच आपस में बहस हो गई। दोनों ही पार्टियों के कार्यकर्ता एक-दूसरे के आमने-सामने आ गए। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस बल पहुंची, जिसके बाद दोनों पार्टियों के कार्यकर्ताओं को अलग करवाया गया।

जबलपुर लोकसभा सीट के महात्मा गांधी वार्ड में बीजेपी और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच आमने-सामने हो गए। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शाम 6 बजे के बाद भी बीजेपी के कार्यकरर्ताओं को पोलिंग बूथ के अंदर जाने का आरोप लगाया है। फिलहाल, मौके पर पहुंची पुलिस बल के कारण हालात को सामान्य हो गया। आपको बता दें कि सूचना मिलते ही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सोनाक्षी सक्सेना सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल पहुंचकर हालात को संभाला। हालांकि, आधे घंटे तक दोनों ही दलों के कार्यकर्ता मौजूद रहे, जिनके बीच तनातनी देखने को मिली। आखिर में पुलिस ने दोनों ही पार्टी के कार्यकर्ताओं को समझाइश देते हुए वहां से अलग करवाया।

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0