मेरी माटी मेरा देश अभियान के अंतर्गत होंगे भव्य कार्यक्रम

कर्तव्य पथ दिल्ली भेजने हेतु जिलाधिकारी ने तहसील सदर स्थित आर्य समाज मंदिर से ली माटी

Saturday, August 5, 2023 - 20:37
Updated: 3 years ago
0
मेरी माटी मेरा देश अभियान के अंतर्गत होंगे भव्य कार्यक्रम

शाहजहांपुर। (आर एन आई)आगामी 9 अगस्त से 15 अगस्त तक जिले में मेरी माटी मेरा देश अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान के तहत जिले की प्रत्येक ग्राम पंचायत पर शिला फलक स्थापना पंच प्रण प्रतिज्ञा अमृत वाटिका की स्थापना वीरों का वंदन आदि कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। जिसके अंतर्गत तैयारियां तेजी से चल रही है। सभी ग्राम पंचायतों से मिट्टी लेकर कर्तव्यपथ दिल्ली स्थित अमृत वाटिका में पहुंचाई जाएगी। इसी क्रम में आज जिलाधिकारी श्री उमेश प्रताप सिंह, एसपी अशोक मीणा, डीएफओ प्रखर गुप्ता ने जनपद के तहसील सदर स्थित आर्य समाज मंदिर से मिट्टी ली। राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस पर भी जनपद स्तरीय कार्यक्रमों की तैयारियों के संबंध में विभिन्न बैठकों का आयोजन किया जा चुका है। जिलाधिकारी ने कहा को हर्षोल्लास के साथ स्वतंत्रता दिवस संपूर्ण जनपद में मनाया जाएगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User