मेडिकल कालेज जौनपुर में नेशनल ट्यूबरक्लोसिस इलिमिनेशन प्रोग्राम का कराया गया प्रशिक्षण

Thursday, April 4, 2024 - 20:44
Updated: 3 years ago
0
मेडिकल कालेज जौनपुर में नेशनल ट्यूबरक्लोसिस इलिमिनेशन प्रोग्राम का कराया गया प्रशिक्षण

जौनपुर। उमानाथ सिंह स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय, जौनपुर के सभागार मे "नेशनल ट्यूबरक्लोसिस इलिमिनेशन प्रोग्राम" (NTEP) के प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन मेडिकल कालेज के प्रधानाचार्य प्रो० डा० शिव कुमार एवं जिला क्षय रोग अधिकारी डॉक्टर राकेश कुमार सिंह के दिशा निर्देश में कराया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन प्रधानाचार्य, प्रो० डा० शिव कुमार ने अपने उद्बोधन से किया। ततापश्चात मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा० ए०ए० जाफरी ने स्वागत भाषण दिया। डा० सच्चिदानन्द ने कार्यक्रम का विस्तृत रूप से परिचय दिया ततपश्चात डा० अचल सिंह, सहायक आचार्य, टी०बी०एण्ड चेस्ट विभाग के द्वारा टी०बी० एवं डी०आर०टी०बी० की डायग्नोसिस तथा ट्रीटमेंट की गाइडलाइन्स के बारे में विस्तृत रूप से बताया। डा० विनोद कुमार, सहायक आचार्य, जनरल मेडिसिन विभाग के द्वारा टी०बी० प्रिवेन्टीव एवं एक्सट्रा पल्मोनरी टी०बी० पर प्रशिक्षित किया। डा० दीपक कुमार ने टी०बी० के सैम्पल कलेक्शन एवं ट्रान्सपोर्ट के बारे में बताया। डा० ममता, सहायक आचार्य, पीडियाट्रीकस विभाग द्वारा बच्चों में टी०बी० के लक्षण व उसके उपचार के बारे में जानकारी दी। उपजिला क्षय रोग अधिकारी, डा० दिनेश कुमार ने टी०बी० प्रोग्राम की संरचना के बारे में बताया। कार्यक्रम का संचालन डा० ममता द्वारा किया गया। इस अवसर पर समस्त संकाय सदस्य, सीनियर रेजिडेन्ट, जूनियर रेजिडेन्ट, नर्सिंग स्टॉफ, एम०बी०बी०एस० छात्र तथा टी०बी० क्लीनिक से आये रामबचन, सुशील  राजीव श्री, सुरेन्द्र निषाद एवं महाविद्यालय के कर्मचारीगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में डा सुशील अग्रहरी ने टी०बी० मुक्त भारत 2025 का नारा (टी०बी० हारेगा, देश जीतेगा) लगाकर किया गया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Upendra Kumar Singh

Jaunpur Uttar Pradesh

Comments (0)

User